Top
Begin typing your search above and press return to search.

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी

मुंबई, एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की।

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी
X

मुंबई, एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्ट्रेस ने दोस्तों और अपने खास लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और इसे अपनी जिंदगी में एक 'नई शुरुआत' बताया। उन्होंने कहा कि बर्थडे पर मिले प्यार और शुभकामनाओं से वह खुद को बहुत ज्यादा प्यार से घिरा हुआ महसूस कर रही हैं।

वामिका ने बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''अपने लोगों के साथ एक धुंधली सी रात…उन सभी चीजों के बीच, जिन्होंने इस जगह को मेरा घर बनाया और अब डिब्बों में पैक हो चुकी हैं।''

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ''ऐसा लगता है कि यह एक नई शुरुआत के लिए सही वक्त है। खुद को, अपने आसपास के लोगों को और उन लोगों को बेहतर तरीके से समझने के साथ, जिनसे अभी मिलना बाकी है। दिल खोलकर नाच रही हूं… क्योंकि वैसे भी अपने हाथ में कुछ नहीं है, तो नाचो। आप सभी के प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद… बहुत, बहुत प्यार महसूस कर रही हूं।''

बता दें कि वामिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2007 में आई हिंदी फिल्म 'जब वी मेट' से स्क्रीन डेब्यू किया था। फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। इसके बाद उन्होंने पंजाबी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22', 'निक्का जैलदार 2' और 'निक्का जैलदार 3' जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम किया। क्राइम ड्रामा 'काली जोट्टा' में भी उनके काम को पसंद किया गया।

इसके बाद वामिका ने दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने तमिल रोमांटिक फिल्म 'मालाई नीराथु मयक्कम' और मलयालम स्पोर्ट्स ड्रामा 'गोधा' में भी काम किया।

हिंदी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वामिका ने वेब सीरीज 'जुबली' में काम किया, जो पीरियड ड्रामा थी। इसके बाद वह विशाल भारद्वाज की थ्रिलर फिल्म 'खुफिया' में नजर आईं। इसके अलावा वह 'भूल चूक माफ', 'भूत बंगला' और 'पति पत्नी और वो दो' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

इन दिनों वह फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम' को लेकर चर्चा मं है। अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनी इस हिंदी फिल्म में राजकुमार राव, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म मशहूर वकील उज्जवल निकम की जिंदगी पर आधारित बायोपिक है। उज्जवल निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले की सुनवाई के दौरान आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ केस में पैरवी की थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it