Top
Begin typing your search above and press return to search.

फराह खान के लिए विकास खन्ना ने लिखा खास नोट

मुंबई, सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया।

फराह खान के लिए विकास खन्ना ने लिखा खास नोट
X

मुंबई, सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने फराह को परिवार जैसा बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में विकास ने फराह के साथ कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। उन्होंने फराह को प्यार से 'क्वीन फराह' कहकर संबोधित किया।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर फराह के लिए प्यार जाहिर करते हुए विकास खन्ना ने लिखा, ''कुछ लोग आपकी जिंदगी में आते हैं और किसी तरह परिवार का हिस्सा बन जाते हैं। आप हमारे लिए उन बेहद खास लोगों में से एक हैं। माइशा आपके आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उनकी एक्साइटमेंट देखकर मेरे लिए यह मौका और भी खास हो गया।''

विकास ने आगे कहा, "आज अपने घर में आपका स्वागत करने, साथ में गंगा जल की रस्म शुरू करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। आपके साथ मिठाइयां, सरप्राइज, हंसी और ढेर सारा प्यार भी आएगा।''

विकास ने इस पोस्ट के साथ फराह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों साथ में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें फराह उनके रेस्टोरेंट में कुछ स्वादिष्ट खाना एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

वहीं, विकास खन्ना अपने बचपन और संघर्ष के दिनों को लेकर भी चर्चा में रहे थे। वह हाल ही में शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। विकास ने बताया कि उनका सफर बिल्कुल भी आसान या सीधा नहीं रहा।

अपने बचपन को याद करते हुए विकास ने कहा, ''मेरा जन्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुआ था। डॉक्टरों ने मेरे माता-पिता से कहा था कि शायद मैं दूसरे बच्चों की तरह कभी चल नहीं पाऊंगा। मेरा कई साल तक इलाज चला, मेरी मां ने हमेशा मुझ पर भरोसा बनाए रखा। वह मुझसे कहा करती थीं, 'मेरा बेटा चलने के लिए पैदा नहीं हुआ, वह उड़ने के लिए पैदा हुआ है।' मां के इसी भरोसे ने मुझे मुश्किल समय में आगे बढ़ने की ताकत दी। चूंकि मैं बचपन में दूसरे बच्चों की तरह खेलकूद में हिस्सा नहीं ले पाता था, इसलिए मैंने अपना संसार किचन में तलाशना शुरू कर दिया।''

विकास ने कहा, "आज पीछे मुड़कर देखने पर मुझे लगता है कि जब जिंदगी ने मेरे लिए एक दरवाजा बंद किया, तो उससे बड़ा दरवाजा खोला भी। किचन से शुरू हुआ मेरा सफर आगे चलकर दुनिया के मशहूर शेफ में शामिल करने तक पहुंचा।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it