Top
Begin typing your search above and press return to search.

'ओम का हरि' का ट्रेलर आउट

मुंबई, निर्देशक हरीश व्यास की पारिवारिक ड्रामा कॉमेडी फिल्म 'ओम का हरि' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म जिंदगी के सबसे पुराने रिश्ते, पिता-बेटे की नोकझोंक पर आधारित है।

ओम का हरि का ट्रेलर आउट
X

मुंबई, निर्देशक हरीश व्यास की पारिवारिक ड्रामा कॉमेडी फिल्म 'ओम का हरि' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म जिंदगी के सबसे पुराने रिश्ते, पिता-बेटे की नोकझोंक पर आधारित है।

2 मिनट 18 सेकंड के ट्रेलर में पिता-पुत्र के बीच टकराव की झलक देखने को मिलती है। हरि (पिता) अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव को मानकर सुकून की तलाश में है, वहीं ओम अभी भी अपने पिता को समझने की कोशिश कर रहा है, जिससे वह सालों से लड़ता चला आ रहा है।

ट्रेलर में इन दोनों के ईर्द-गिर्द एक ऐसा परिवार है, जो खुद कई उलझनों और परेशानियों से घिरा हुआ है। इसमें पिता और बेटा अचानक से वाराणसी के सफर में चले जाते हैं, जहां बहस, अधूरी बातचीत और मौत का सवाल उन्हें उन चीजों से रूबरू कराता है जो सच में मायने रखती हैं।

ट्रेलर में दोनों के बीच की अनबन और साथ में किए गए सफर की कहानी और दोनों के परिवार और आसपास की उलझनों को दिखाया गया है। इसें उनके झगड़े, पीढ़ियों का फर्क और जिंदगी को देखने के अलग-अलग नजरिए ही फिल्म में ड्रामा और कॉमेडी दोनों लेकर आते हैं। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, यह अपने साथ मौत जैसा बड़ा सवाल भी खड़ा करती है कि 'मरने के बाद क्या होता है?' धीरे-धीरे एक और जरूरी सवाल बन जाता है , 'जो जिंदगी बची है, उसका क्या करना है?'

बनारस की ओर जाते हुए पिता-बेटे की यह यात्रा, मौत के सवाल को रोजमर्रा की पारिवारिक लड़ाइयों, झगड़ों, उम्मीदों, शिकायतों, हंसी-मजाक और अनकहे प्यार के साथ जोड़कर दिखाती है।

हरीश व्यास द्वारा निर्देशित फिल्म में सोनी राजदान, अंशुमान झा, आयशा कपूर और रघुबीर यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'ओम का हरि' एक्टर अंशुमन झा और डायरेक्टर हरीश व्यास की साथ में तीसरी फिल्म है। फर्स्ट रे फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it