Top
Begin typing your search above and press return to search.

पायल रोहतगी की जिंदगी से जुड़े ये दिलचस्प किस्से

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी ने फिल्मों से लेकर रियलिटी शोज तक अपनी अलग पहचान बनाई है। कभी बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से चर्चा बटोरने वाली पायल अपनी बेबाक बातों और रियलिटी शोज में अपने अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और 'बिग बॉस' से लेकर 'लॉकअप' तक कई चर्चित शोज का हिस्सा बनीं।

पायल रोहतगी की जिंदगी से जुड़े ये दिलचस्प किस्से
X

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी ने फिल्मों से लेकर रियलिटी शोज तक अपनी अलग पहचान बनाई है। कभी बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से चर्चा बटोरने वाली पायल अपनी बेबाक बातों और रियलिटी शोज में अपने अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और 'बिग बॉस' से लेकर 'लॉकअप' तक कई चर्चित शोज का हिस्सा बनीं।

पायल रोहतगी का जन्म 9 नवंबर 1980 को हैदराबाद में हुआ था। वह पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह गुजरात बोर्ड की टॉपर भी रह चुकी हैं। हालांकि, पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका रुझान फिल्मों और एक्टिंग की तरफ बढ़ गया। साल 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई विज्ञापनों में नजर आईं। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में काम करने के मौके मिलने लगे।

पायल ने साल 2002 में फिल्म 'ये क्या हो रहा है' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह 'तुमसे मिलकर', 'प्लान', 'पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी', 'रक्त', 'तौबा तौबा', 'लैला-ए मिस्ट्री' और 'चेतना: द एक्साइटमेंट' जैसी फिल्मों में नजर आईं। साल 2006 में आई फिल्म '36 चाइना टाउन' में उन्होंने ग्रेसी का किरदार निभाया। इसी साल वह फिल्म 'कॉरपोरेट' में भी नजर आईं। इसके बाद 2007 में आई 'ढोल' और 'हे बेबी' में भी उन्होंने काम किया। वहीं, 'अपना सपना मनी मनी', 'उगली और पगली', 'दिल कबड्डी' और 'वैलेंटाइंस नाइट' भी उनकी फिल्मों में शामिल हैं।

फिल्मों के अलावा पायल ने छोटे पर्दे पर भी खूब काम किया। साल 2008 में वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 2' में नजर आईं। इस शो में उनके बेबाक अंदाज ने खूब चर्चा बटोरी। इसके बाद वह 'राज पिछले जन्म का', 'जोर का झटका', 'सर्वाइवर इंडिया', 'नच बलिए 7' और 'बिग बॉस 7' जैसे शोज का हिस्सा बनीं। पायल ने टीवी के कई धारावाहिकों में भी काम किया। इनमें 'हमने ली है शपथ', 'हमसफर्स', 'एजेंट राघव' और 'सूर्यपुत्र कर्ण' जैसे शोज शामिल हैं। 'सूर्यपुत्र कर्ण' में उन्होंने अंबा और शिखंडिनी जैसे किरदार निभाए थे।

साल 2022 में पायल रोहतगी एक बार फिर रियलिटी शो को लेकर चर्चा में आईं। उन्होंने कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में हिस्सा लिया था। इस शो में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई निजी किस्से साझा किए। शो में उनके खेल और बेबाक अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा। वह इस शो की फर्स्ट रनरअप रहीं।

पायल की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। पहलवान संग्राम सिंह के साथ उनकी मुलाकात रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 9 जुलाई 2022 को शादी कर ली।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it