Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिग बॉस में 'टुनटुन' शब्द पर मचा बवाल

मुंबई, लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और लव गिल के बीच बहस देखने को मिली। एपिसोड में कंटेस्टेंट लव गिल ने आम्रपाली दुबे को प्यार से 'टुनटुन' कह दिया था, जिसके बाद अभिनेत्री को एहसास हुआ कि लव ने उनकी बॉडी शेमिंग की है।

बिग बॉस में टुनटुन शब्द पर मचा बवाल
X

मुंबई, लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और लव गिल के बीच बहस देखने को मिली। एपिसोड में कंटेस्टेंट लव गिल ने आम्रपाली दुबे को प्यार से 'टुनटुन' कह दिया था, जिसके बाद अभिनेत्री को एहसास हुआ कि लव ने उनकी बॉडी शेमिंग की है।

हालिया एपिसोड में भले ही लव गिल ने आम्रपाली को प्यार से 'टुनटुन' कहा था, लेकिन उनकी यह बात आम्रपाली के दिल को लग गई थी। बाद में आम्रपाली दुबे ने लव गिल के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी, हालांकि लव ने भी अपनी गलती मानने के बजाय आम्रपाली पर गुस्सा जाहिर कर दिया।

उन्होंने आम्रपाली से कहा कि वह उन्हें ताना न मारे और उन्हें अपना करीबी न समझे, जिसे सुनकर आम्रपाली काफी दुखी हो गईं। आम्रपाली ने कहा कि अगर लव मान लेती कि उसकी बात से उन्हें दुख पहुंचा है और आगे से उन्हें 'टुनटुन' नहीं कहेगी तो उन्हें अच्छा लगता।

बाद में लव, आसिफ और घर के दूसरे सदस्यों से कहती नजर आईं कि आम्रपाली ने उसकी बात का बुरा मान लिया है, जबकि उसका इरादा उन्हें दुख पहुंचाने का नहीं था। आम्रपाली ने ये बात सुन ली और लव से इस पर बात की। उन्होंने फिर कहा कि 'टुनटुन' वाली बात उन्हें बॉडी शेमिंग लगी और उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

आम्रपाली ने लव से कहा कि वह चाहती हैं कि वह समझे कि उस बात का उन पर क्या असर हुआ। बातचीत के दौरान लव गिल ने कहा कि उसे नहीं पता था कि किसी व्यक्ति के लिए 'टुनटुन' का क्या मतलब होता है। आम्रपाली ने जवाब दिया कि यह बात साफ थी और हर कोई जानता है कि 'टुनटुन' नाम किससे जुड़ा है।

'टुनटुन' जानी-मानी भारतीय एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर उमा देवी खत्री का पॉपुलर स्क्रीन नेम था। हिंदी सिनेमा में अपने कॉमिक और कैरेक्टर रोल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस टुनटुन नाम से पॉपुलर हुईं। वह अपनी हेल्दी बॉडी टाइप के लिए भी मशहूर थीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it