Top
Begin typing your search above and press return to search.

संगीतकार बप्पी लहरी मार्ग नाम से जानी जाएगी सड़क

मुंबई, मुंबई में दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी (बप्पी दा) के सम्मान में उनके निवास क्षेत्र की एक सड़क का नाम ‘संगीतकार बप्पी लहरी मार्ग’ रखा गया है। बप्पी लहरी करीब 45 वर्षों तक इस इलाके में रहे थे।

संगीतकार बप्पी लहरी मार्ग नाम से जानी जाएगी सड़क
X

मुंबई, मुंबई में दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी (बप्पी दा) के सम्मान में उनके निवास क्षेत्र की एक सड़क का नाम ‘संगीतकार बप्पी लहरी मार्ग’ रखा गया है। बप्पी लहरी करीब 45 वर्षों तक इस इलाके में रहे थे। इस नामकरण समारोह का आयोजन अक्टूबर में किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने आयोजन में शामिल होने के बाद मीडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने बप्पी लहरी को सिनेमा, संगीत और कला का प्रतीक बताया। साथ ही, इस सम्मान को गर्व की बात बताया।

उन्होंने कहा, "बप्पी लहरी सिनेमा- म्यूजिक के लीजेंड थे और कला के क्षेत्र में उन्होंने इतना नाम कमाया है। असाधारण योगदान दिया और नए रास्ते दिखाए हैं, तो उनके नाम पर स्मारक बनना बहुत गर्व और सम्मान की बात है। बप्पी दा का पूरा परिवार और उन्हें चाहने वाले यहाँ पर मौजूद हैं, तो सभी को खुशी हो रही है और उनके परिवार को भी मेरी तरफ से ढेरों बधाई।"

अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि यह सम्मान कई साल पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन "देर आए दुरुस्त आए।" बप्पी लहरी को बेमिसाल लीजेंड बताते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि बप्पी दा उनके लिए परिवार जैसे थे।"

अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने महान सिंगर और म्यूजिक कंपोजर को एक प्यार करने वाले, जिंदादिल और बड़ी शख्सियत के तौर पर याद किया। उन्होंने कहा कि हर कोई जो बप्पी लहरी से मिला है या उनके साथ काम किया है, वह उनकी यादगार शख्सियत, म्यूजिक और अपनेपन के लिए उन्हें हमेशा याद रखेगा। पूनम ढिल्लों ने यह भी कहा कि म्यूजिक के इस लीजेंड के लिए यह सम्मान सच में बहुत जरूरी था।

पूनम ढिल्लों ने कहा, "मुझे लगता है कि बप्पी दा को जो सम्मान दिया जा रहा है, वह बहुत जरूरी था और ये सड़क बप्पी दा के नाम से पहले भी जानी जाती थी। क्योंकि जब भी कोई व्यक्ति रास्ता पूछता था, तो उसे यही बोला जाता था कि बप्पी लहरी के घर से गुजर कर ही आगे जाना। मुझे लगता है कि उन्होंने हमारी इंडस्ट्री के लिए बहुत शानदार गाने दिए और उनके गाने भी अलग तरह के होते हैं, जो भी उनके गाने सुनेगा, तुरंत पहचान जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "बप्पी लहरी का गाना गाने अपना एक स्टाइल था और वे हमेशा इसी से याद किए जाएंगे। इसी स्टाइल को बरकरार रखते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर भी गाने बनाए हैं और वहां पर भी लोगों ने उन्हें पसंद किया था।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it