Top
Begin typing your search above and press return to search.

टाइगर श्रॉफ को मारना नहीं, सिर्फ डराना था; शूटर फूल सिंह और रेहान ने क्राइम ब्रांच को बताया

मुंबई, अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर फूल सिंह और रेहान ने पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच को बताया कि उनका मकसद टाइगर श्रॉफ की हत्या करना नहीं, बल्कि उन्हें डराना और बॉलीवुड में दहशत का माहौल पैदा करना था।

टाइगर श्रॉफ को मारना नहीं, सिर्फ डराना था; शूटर फूल सिंह और रेहान ने क्राइम ब्रांच को बताया
X

मुंबई, अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर फूल सिंह और रेहान ने पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच को बताया कि उनका मकसद टाइगर श्रॉफ की हत्या करना नहीं, बल्कि उन्हें डराना और बॉलीवुड में दहशत का माहौल पैदा करना था।

आरोपियों ने बयान में कहा कि अगर उन्हें टाइगर श्रॉफ की हत्या करनी होती तो वे उस समय भी हमला कर सकते थे, जब टाइगर श्रॉफ मैदान में फुटबॉल मैच खेल रहे थे।

शूटरों ने बताया कि उस वक्त टाइगर श्रॉफ उनके बेहद करीब मौजूद थे और उन्हें साफ दिखाई दे रहे थे। उस समय टाइगर श्रॉफ के आसपास कोई सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं था। ऐसे में अगर उनका इरादा हत्या करने का होता, तो वे आसानी से हमला करके फरार हो सकते थे।

आरोपियों ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उन्हें केवल टाइगर श्रॉफ को डराने और उनके बीच भय का माहौल पैदा करने के लिए कहा गया था। शूटर फूल सिंह और रेहान के इन बयानों की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आरोपियों का वास्तविक मकसद क्या था और फायरिंग की साजिश के पीछे किसका हाथ था। फिलहाल आरोपियों के बयानों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद पुष्पा नरसी ग्राउंड से कार में जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं। घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस गोली लगने से घायल हो गए थे। फायरिंग के बाद तीनों संदिग्ध शूटर मोटरसाइकिल से भाग गए और फिर ट्रेन और कैब के जरिए अलग-अलग जगहों पर चले गए थे।

घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती कार्रवाई में तीन शूटर रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था। बाद में हथियारों की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करते हुए दिल्ली और सोनीपत से भी गिरफ्तारियां हुईं।

पुलिस को शक है कि इस हमले का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक है, जिसने अनिल पंडित के जरिए रेहान और कुणाल को टास्क दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया था कि टाइगर श्रॉफ का सलमान खान की तारीफ करना हमले की एक वजह है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it