Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुनीता आहूजा बोली- शिवांगी और हर्षद साथ काम किया है तो बॉन्डिंग बन जाती है

मुंबई, अभिनेत्री शिवांगी जोशी और अभिनेता हर्षद चोपड़ा के बीच केमिस्ट्री हमेशा चर्चा का विषय रहा है। हाल ही में शो 'लॉकअप-2' में भी दोनो की नजदीकियों ने दर्शकों और शो में मौजूद कंटेस्टेंट में अलग तरह का प्रभाव डाला था। अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दोनों के बीच बॉन्डिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी।

सुनीता आहूजा बोली- शिवांगी और हर्षद साथ काम किया है तो बॉन्डिंग बन जाती है
X

मुंबई, अभिनेत्री शिवांगी जोशी और अभिनेता हर्षद चोपड़ा के बीच केमिस्ट्री हमेशा चर्चा का विषय रहा है। हाल ही में शो 'लॉकअप-2' में भी दोनो की नजदीकियों ने दर्शकों और शो में मौजूद कंटेस्टेंट में अलग तरह का प्रभाव डाला था। अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दोनों के बीच बॉन्डिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी।

सुनीता आहूजा का मानना है कि जब दो एक्टर साथ में काम करते हैं, तो नजदीकियां होना स्वाभाविक है लेकिन ऐसे में उनके रिश्ते को खास नाम देना गलत बात है।

दरअसल, सुनीता आहूजा हाल ही में बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉडकास्ट में गई थीं, जहां उन्होंने दोनों के रिश्ते की तुलना बॉलीवुड एक्टर्स से करते हुए कहा कि कई बार मेल स्टार्स अपनी पत्नियों से ज्यादा समय फीमेल को-स्टार्स के साथ बिताते हैं, जिससे उनके बीच भी बॉन्ड बन जाता है।

सुनीता आहूजा ने कहा, " अब देखो जैसे हमारे हीरोज हैं, हमसे ज्यादा तो हीरोइन लोगों के साथ रहे थे तो उनकी बॉन्डिंग हो जाती है।"

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के दौरान और उसके बाद अभिनेत्री शिवांगी जोशी पर हर्षद चोपड़ा की भावनाओं का इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता आहूजा ने कहा कि उन्हें दोनों एक्टर्स के बीच करीबी दोस्ती है।

सुनीता आहूजा ने कहा, "मैं सोचती हूं कि इन्होंने साथ काम किया है, तो ऐसे में बॉन्डिंग अच्छी हो जाती है। शिवांगी ने मुझे बताया था कि जब हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी किसी सीरियल के लिए साथ काम कर रहे थे, तो शिवांगी जोशी की मां अक्सर हर्षद चोपड़ा के लिए खाना लाया करती और अच्छे से ख्याल रखती थीं। ऐसे में एक खास बॉन्ड बन जाता है और इसमें कोई गलत बात नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब एक्टर्स रोमांटिक सीन करते हैं, तो उनके बीच एक बॉन्ड बन ही जाती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनका अफेयर चल रहा है।

सुनीता ने कहा कि उन्होंने हमेशा हर्षद और शिवांगी दोनों को पॉजिटिव नजरिए से देखा है और कभी उनके रिश्ते को रोमांटिक एंगल से नहीं देखा।उन्होंने कहा, "देखो, मेरे साथ तो दोनों ही अच्छे थे ना, मैं उस नजर से मैंने देखा ही नहीं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it