Top
Begin typing your search above and press return to search.

एसएस राजामौली ने की बेटे कार्तिकेय की तारीफ

हैदराबाद, दिग्गज फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली ने अपने बेटे एस.एस. कार्तिकेय की खासियत के बारे में बताया, जिसे वह सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

एसएस राजामौली ने की बेटे कार्तिकेय की तारीफ
X

हैदराबाद, दिग्गज फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली ने अपने बेटे एस.एस. कार्तिकेय की खासियत के बारे में बताया, जिसे वह सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। कार्तिकेय इन दिनों डायरेक्टर शशांक येलेती की अपकमिंग फैंटेसी फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में फहाद फासिल और सारा पालेकर लीड रोल में हैं।

दरअसल, चेन्नई में आयोजित फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में राजामौली भी शामिल हुए। इस दौरान उनसे पूछा गया कि फिल्म को प्रोड्यूस करते समय उन्होंने अपने बेटे को क्या सलाह दी। इस सवाल के जवाब में राजामौली ने कहा कि उन्होंने कार्तिकेय को कोई खास टिप्स नहीं दिए। इसके आगे उन्होंने अपने बेटे की एक ऐसी क्वालिटी के बारे में बताया, जिसे वह बेहद पसंद करते हैं।

राजामौली ने कहा कि कार्तिकेय की सोच में काफी क्लैरिटी है और एक बिजनेसमैन के तौर पर उनकी यह बात उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करती है।

राजामौली ने कहा, ''कार्तिकेय में जो पहली चीज मुझे पसंद है, वह है उनकी स्पष्ट सोच। एक बिजनेसमैन के तौर पर मैं उनमें इस बात की सबसे ज्यादा तारीफ करता हूं कि जब एक रुपए का बिजनेस हो रहा होता है, तो वह अपने 50 पैसे की जितनी वैल्यू समझते हैं, उतनी ही दूसरे व्यक्ति के 50 पैसे की भी समझते हैं। वह दूसरे व्यक्ति के पैसों को भी उतनी ही अहमियत देते हैं, जितनी अपने पैसे को देते हैं। अपने बेटे की यह बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।''

'डोंट ट्रबल द ट्रबल' को शशांक येलेती ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी में उनके साथ हमजा अली ने भी काम किया है। यह एक फैंटेसी एंटरटेनर है, जिसमें फहाद फासिल और सारा पालेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के प्रोडक्शन से एस.एस. कार्तिकेय के साथ मशहूर प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा और प्रसाद देवीनेनी भी जुड़े हैं। एस.एस. राजामौली फिल्म को प्रेजेंट कर रहे हैं। फिल्म के तमिल, मलयालम और तेलुगु ट्रेलर्स के लिए भारतीय सिनेमा के तीन बड़े नामों ने अपनी आवाज दी है। कमल हासन ने तमिल ट्रेलर, मोहनलाल ने मलयालम ट्रेलर और बालकृष्ण ने तेलुगु ट्रेलर के लिए वॉइसओवर किया है।

फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी काला भैरव ने संभाली है, जबकि ऑस्ट्रेलियन सिनेमैटोग्राफर ब्रैड फ्रांसिस ने इसकी सिनेमैटोग्राफी की है। फिल्म की एडिटिंग प्रवीण एंथनी ने की है।

'डोंट ट्रबल द ट्रबल' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it