Top
Begin typing your search above and press return to search.

श्रुति हासन ने पिता कमल हासन को जन्मदिन पर दी बधाई

चेन्नई, अभिनेत्री और गायिका श्रुति हासन ने शनिवार को पिता कमल हासन के लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा संदेश लिखा।

श्रुति हासन ने पिता कमल हासन को जन्मदिन पर दी बधाई
X

चेन्नई, अभिनेत्री और गायिका श्रुति हासन ने शनिवार को पिता कमल हासन के लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा संदेश लिखा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए श्रुति हासन ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो प्यारे अप्पा। मुझे लगता है कि आपको यह बात अच्छी लगेगी कि मैं यहां बहुत लंबी-चौड़ी बातें नहीं कर रही हूं कि मैं आपसे इतना प्यार क्यों करती हूं लेकिन सच कहूं तो आपकी सलाह मानने के मामले में मैं हमेशा से बहुत अच्छी नहीं रही हूं।"

उन्होंने लिखा, "आज सुबह मैंने आपको जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोन किया था। आपने सबसे पहले मुझे एक फिल्म देखने की सलाह दी, जिसे आपने हाल ही में देखा था। फिर आपने विस्तार से बताया कि आपको वह फिल्म इतनी क्यों पसंद आई। सिनेमा की दुनिया में इतने सालों तक काम करने के बाद भी आपके अंदर का वह उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ है। आप जिस जादुई तरीके से अपनी जिंदगी जीते हैं और अपनी कला के जरिए हमें जो तोहफे देते हैं, वह कमाल है।"

उन्होंने कहा कि उनके अंदर आज भी वही छोटा बच्चा जिंदा है, जिसकी आंखों में अपनी पहली फिल्म के सेट पर पहली बार रोशनी देखकर चमक आ गई थी। वह बच्चा आज भी पूरी तरह जीवंत है और हमेशा कुछ नया खोजने की कोशिश में रहता है।

एक्ट्रेस ने लिखा, "अप्पा, आप सच में सबसे अनोखे हैं। आप एक शानदार, बिना तराशे हुए हीरे की तरह हैं, जो अपने ही अनोखे अंदाज में चमकता है। मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं।"

इस बीच, फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने अभिनेता कमल हासन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता के प्रोडक्शन हाउस 'राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल' ने उनकी नई फिल्म 'संडियार' की दो तस्वीरें जारी कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it