Top
Begin typing your search above and press return to search.

काजी तौकीर और माही विज के सपोर्ट में उतरीं शिल्पा शिंदे

मुंबई, लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' के हालिया 'वीकेंड का वार' में होस्ट सलमान खान ने घरवालों की पोल खोली, रीति तिवारी के बर्ताव पर भी उनकी क्लास लगाई और काजी तौकीर का समर्थन किया।

काजी तौकीर और माही विज के सपोर्ट में उतरीं शिल्पा शिंदे
X

मुंबई, लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' के हालिया 'वीकेंड का वार' में होस्ट सलमान खान ने घरवालों की पोल खोली, रीति तिवारी के बर्ताव पर भी उनकी क्लास लगाई और काजी तौकीर का समर्थन किया। मंगलवार को अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने सलमान के फैसलों की तारीफ की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने न सिर्फ 'वीकेंड का वार' को धमाकेदार बताया, बल्कि काजी तौकीर और माही विज का समर्थन करने की अपील भी की। शिल्पा शिंदे का मानना है कि शो में काजी और माही ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो अपनी रियल साइड दिखाकर गेम खेल रहे हैं।

अभिनेत्री वीडियो में कहती हैं, "मैंने अभी हाल ही में बिग बॉस-20 का 'वीकेंड का वार' देखा और जो ठंडक दिल को मिली है, उसका कोई जवाब नहीं है। हां, मेरा दिल भी दुखा, क्योंकि देखकर लगा कि काश सलमान खान मेरे द्वारा हाल ही में किए गए शो 'लॉकअप-2' में भी होते और उस एनाबेला (शिवांगी जोशी) की वाट लगा देते। उसे कभी नहीं कहते कि तुम्हारा गेम बहुत अच्छा है, लेकिन क्या बताऊं।"

शिल्पा शिंदे ने काजी तौकीर और माही विज का पक्ष लेते हुए कहा, "और पता नहीं क्यों पूरे घरवाले माही और काजी के पीछे पड़े हुए हैं। यह एक रियलिटी शो है और इसमें दोनों ही रियल हैं, आप जैसे हैं, वैसे ही दिखेंगे। ये लोग भी बुरे नहीं हैं और बहुत ही सही तरीके से गेम खेल रहे हैं, तो मैं चाहती हूं कि आप सभी लोग उन्हें सपोर्ट करें।"

अभिनेत्री ने बाकी कंटेस्टेंट्स को डबल-फेस वाला बताया। उन्होंने कहा, "बाकी के कंटेस्टेंट्स को देखकर ऐसा लगता है कि वे अपने असली चेहरे को छुपाकर खेल रहे हैं। लेकिन ठीक है, बहुत मजा आ गया और सलमान आपने तो दिल खुश कर दिया। 'लॉकअप-2' में आपकी बहुत याद आती थी।"

'बिग बॉस 20' के आखिरी वीकेंड का वार के एपिसोड में सलमान खान ने रीति तिवारी की जमकर क्लास लगाई, क्योंकि उन्होंने एक टास्क के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कंटेस्टेंट काजी तौकीर को धमकी दी थी। 'डिस' टास्क के दौरान रीति तिवारी ने उदिति सिंह और काजी तौकीर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिन्हें शो में म्यूट करना पड़ा था। सलमान खान ने रीति के इन बिगड़े हुए बोल पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें उनके पिता मनोज तिवारी के पद व गरिमा का एहसास कराया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it