Top
Begin typing your search above and press return to search.

ईशान खट्टर को शाहिद कपूर ने जल्द शादी कर लेने की दी सलाह

मुंबई, अभिनेता शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर के साथ कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शिरकत की थी।

ईशान खट्टर को शाहिद कपूर ने जल्द शादी कर लेने की दी सलाह
X

मुंबई, अभिनेता शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर के साथ कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शिरकत की थी। शो के दौरान अभिनेता ने बताया कि पुरुषों को शादी में देरी नहीं करनी चाहिए।

शो के दौरान अभिनेता ने अपने भाई ईशान खट्टर को सलाह देते हुए कहा कि वह उनकी तरह शादी में देरी न करें और जल्द शादी कर लें। इस पर जब कपिल ने पूछा कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि शादी में देरी नहीं होनी चाहिए, तो शाहिद ने कहा कि शादी के बाद उन्हें समझ आया कि प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ में फर्क क्या होता है।

शाहिद ने कहा, "मुझे लगता है कि जब तक आप शादी नहीं करते, खासकर पुरुषों के लिए आपका काम ही आपकी जिंदगी होता है। हालांकि शादी के बाद आपको काम और निजी जिंदगी के बीच का अंतर समझ में आता है।"

उन्होंने कहा, "दूसरी बात ये है कि मेरा बेटा 8 साल का है और उसे क्रिकेट- फुटबॉल दोनों बहुत पसंद हैं, मैं ये सोचता हूं कि उसके साथ मैं ये सारे गेम कब तक खेल पाऊंगा। वहीं, मेरी बेटी को क्लाइम्बिंग पसंद है, तो मैं चाहता हूं कि दोनों जब तक बड़े हों, तब तक मैं उनके साथ वो सारी चीजें कर पाऊं। देखिए, जब तक आप जवान होते हो, बस तब तक ही सारी चीजें करना आसान होता है लेकिन एक उम्र के बाद वो सारी चीजें करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।"

बता दें कि बॉलिवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने 7 जुलाई 2015 को एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी के समय शाहिद कपूर की उम्र 34 साल थी और मीरा राजपूत की उम्र 21 साल थी (दोनों के बीच करीब 13 से 14 साल का अंतर है)। यह एक अरेंज मैरिज (परिवार द्वारा तय की गई शादी) थी। दोनों के परिवार राधा स्वामी सत्संग व्यास से आध्यात्मिक समुदाय से जुड़े हैं। इस जोड़े के दो बच्चे हैं- बेटी मिशा (जन्म 2016) और बेटा जैन (जन्म 2018)।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it