Top
Begin typing your search above and press return to search.

'वर्किंग दीपावली' मनाएंगी सयामी खेर

मुंबई, अभिनेत्री सैयामी खेर जल्द ही इंडो-रशियन अनटाइटल्ड ड्रामा में नजर आएंगी। दीपावली के पर्व को लेकर अभिनेत्री का कहना है कि इस त्योहार के मौके पर परिवार के साथ घूमना, क्वालिटी समय बिताना अब उनके परिवार की परंपरा बन गई है।

वर्किंग दीपावली मनाएंगी सयामी खेर
X

मुंबई, अभिनेत्री सैयामी खेर जल्द ही इंडो-रशियन अनटाइटल्ड ड्रामा में नजर आएंगी। दीपावली के पर्व को लेकर अभिनेत्री का कहना है कि इस त्योहार के मौके पर परिवार के साथ घूमना, क्वालिटी समय बिताना अब उनके परिवार की परंपरा बन गई है।

इस साल के सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने आईएएनएस को बताया कि शूटिंग शेड्यूल की वजह से उनकी दीपावली इस बार काम करते हुए बीतेगी, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने सेट को अपनी दूसरी फैमिली मानती हैं और उम्मीद करती हैं कि उनके साथ जश्न मनाने के लिए कुछ समय निकाल पाएंगी।

अभिनेत्री ने आगे परिवार के साथ दीपावली मनाने की परंपरा के बारे में बात करते हुए कहा, "दीपावली के पर्व पर मेरे लिए सबसे बड़ी परंपरा अपने परिवार के साथ समय बिताना बन गई है। हमने लगभग हर दीपावली एक साथ कहीं घूमने जाने का रिवाज बना लिया है। चाहे वह छुट्टी हो या सिर्फ एक साथ क्वालिटी टाइम बिताना, यही वो चीज है जिसका हम सच में इंतजार करते हैं।"

जब आईएएनएस ने सैयामी से पूछा कि बिजी शेड्यूल के बीच वो दीपावली सेलिब्रेशन के लिए समय कैसे निकालती हैं, तो इस पर अभिनेत्री ने कहा, "कभी-कभी त्योहार काम के साथ ही आ जाते हैं और आप जितना समय मिलता है, उसका बेहतर इस्तेमाल करना सीख जाते हैं। इस साल मेरी दीपावली काम वाली है, लेकिन मुझे सेट पर रहना सच में अच्छा लगता है। ये घर से दूर मेरी दूसरी फैमिली है। उम्मीद है, हमें एक साथ जश्न मनाने के लिए थोड़ा समय मिल जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरे माता-पिता हमेशा खुश रहते हैं, जब भी मैं काम कर रही होती हूं, तो मुझे लगता है कि वो इसे एक शुभ दीपावली मानेंगे।"

अभिनेत्री सैयामी खेर निर्देशक मैक्सिम कुजनेत्सोव की एक आगामी भारत-रूसी ड्रामा फिल्म के साथ अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपना पदार्पण करने जा रही हैं।

कार्तिना एंटरटेनमेंट, व्हाइट नाइट फिल्म्स और विश मीडिया द्वारा निर्मित यह फिल्म एक क्रॉस-कल्चरल सहयोग है, जो एक दमदार ड्रामा के जरिए सिनेमा की सार्वभौमिक भाषा को दर्शाती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it