Top
Begin typing your search above and press return to search.

सना सईद ने 8 साल की उम्र के बाद पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट

मुंबई, शाहरुख खान, करण जौहर और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने अपनी रिलीज के 28 साल पूरे कर लिए हैं।

सना सईद ने 8 साल की उम्र के बाद पहनी कुछ कुछ होता है वाली टी-शर्ट
X

मुंबई, शाहरुख खान, करण जौहर और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने अपनी रिलीज के 28 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री सना सईद ने फिल्म से जुड़ी याद ताजा की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की 'कैंप सनशाइन' वाली टी-शर्ट की झलक दिखाई और अपनी खुशी जाहिर की। सना ने बताया कि इस टी-शर्ट को उन्होंने आखिरी बार 8 साल की उम्र में पहना था। शेयर किए गए वीडियो में सना सईद कहती हैं, "मुझे 'कैंप सनशाइन' वाली टी-शर्ट मिली है। जब मैं 8 साल की थी, तब मैंने इसे पहना था और अब मैं इसे फिर से पहनने जा रही हूं।

वीडियो में वह हरे रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिस पर 'कैंप सनशाइन' लिखा हुआ है। वीडियो शेयर कर अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मुझे एक खास चीज मिली है, फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की कैंप सनशाइन वाली टी-शर्ट। 8 साल की उम्र के बाद से इसे नहीं पहना था और आज भी इसे पहनकर घर जैसा महसूस हो रहा है।"

सना ने करण जौहर निर्देशित फिल्म में राहुल खन्ना (शाहरुख खान) की बेटी अंजलि का रोल किया था।

फिल्म के मेकर्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के 28 साल पूरे होने का जश्न मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोंटाज वीडियो पोस्ट कर लिखा, "प्यार और दोस्ती की हर कहानी को हमारा सलाम। हम सभी को फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के 28 साल पूरे होने की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान के साथ काजोल और रानी मुखर्जी अहम भूमिका में थीं। हालांकि, फिल्म में अभिनेता सलमान खान ने काजोल के मंगेतर अमन का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। यह सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में से एक बन गई।

फिल्म को शुरुआत में कम स्क्रीन्स मिली थीं, लेकिन दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसने उस समय के रिकॉर्ड तोड़े और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it