Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीता-राम के किरदार पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

मुंबई, अभिनेता रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर फिल्म में जहां भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। दोनों फिल्म के प्रोमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल एपिसोड में शामिल हुए। इस दौरान अपने किरदार को लेकर दोनों कलाकारों ने बताया कि यह उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

सीता-राम के किरदार पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया
X

मुंबई, अभिनेता रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर फिल्म में जहां भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। दोनों फिल्म के प्रोमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल एपिसोड में शामिल हुए। इस दौरान अपने किरदार को लेकर दोनों कलाकारों ने बताया कि यह उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

शो के दौरान रणबीर ने भगवान राम का किरदार मिलने के बाद अपने मन में चल रहे विचारों और इस भूमिका की तैयारी के सफर के बारे में बात की। उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया, ''जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ, तो मैं जानता था कि यह सिर्फ एक रोल नहीं है, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा पहला रिएक्शन डर था। मुझे लगा कि क्या मैं इस किरदार के लायक हूँ, क्या मैं इसे निभा पाऊँगा? भगवान श्रीराम से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।''

रणबीर ने कहा, ''धीरे-धीरे मेरा यह डर आभार में बदल गया। मुझे महसूस हुआ कि जिंदगी के इस पड़ाव पर मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, जो मुझे एक बेहतर कलाकार बनने के साथ-साथ एक बेहतर इंसान बनने में भी मदद कर सकता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''इसी दौरान, मैं पहली बार पिता बना और मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ। इसलिए मैं इसे भगवान का दिया हुआ तोहफा मानता हूं कि मुझे एक बेहतर इंसान बनने का मौका मिला। मुझे गहराई से रामायण को समझने और इतने अच्छे लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला।''

अपनी बात खत्म करते हुए रणबीर ने कहा, ''सर, हमारे लिए भगवान श्रीराम जैसा बनना संभव नहीं है, लेकिन उनके आदर्शों से कुछ सीखना हम सभी के लिए बहुत बड़ी बात है।''

वहीं साई पल्लवी ने बताया कि मां सीता का किरदार निभाते समय वह अपने दिमाग से ज्यादा सोचने के बजाय खुद को इस अनुभव के लिए खुला रखना चाहती थीं।

उन्होंने कहा, ''इस बार मैं ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहती थी। आमतौर पर जब भी मैं कोई किरदार निभाती हूं, तो सोचती हूं कि मैं उस किरदार के लिए क्या कर सकती हूं। लेकिन पहली बार माँ सीता का किरदार निभाते हुए मेरे मन में यह सवाल आया कि मुझे इस किरदार से क्या मिलेगा? मुझे क्या ज्ञान मिलेगा और मैं इससे क्या सीख पाऊंगी?''

साई पल्लवी ने आगे कहा, ''मैं मां सीता के बारे में जितना भी जानती हूं, मैं चाहती थी कि मैं अपने मन को उतना ही खुला और पारदर्शी रखूं। मैं पहले से अपने मन में कुछ तय नहीं करना चाहती थी। मैंने बस प्रार्थना की और कहा, 'मां, आप यह किरदार निभाने में मेरे ऊपर कृपा करें।' बस, मैंने खुद को इसी भावना के साथ इस भूमिका के लिए समर्पित कर दिया।''


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it