Top
Begin typing your search above and press return to search.

अध्ययन सुमन स्टारर फिल्म ‘मैं न रहा मेरा’ की रिलीज टली

मुंबई, अभिनेता अध्ययन सुमन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' को लेकर चर्चा में हैं।

अध्ययन सुमन स्टारर फिल्म ‘मैं न रहा मेरा’ की रिलीज टली
X

मुंबई, अभिनेता अध्ययन सुमन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मैं ना रहा मेरा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में प्यार, दिल टूटने और अहंकार के बीच उलझे रिश्तों की कहानी देखने को मिलेगी। अध्ययन के लिए यह फिल्म काफी खास है और वह चाहते हैं कि दर्शक इसकी कहानी से भावनात्मक रूप से जुड़ सकें। हालांकि, फिल्म देखने के लिए दर्शकों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट टाल दी है।

दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों के साथ होने वाले मुकाबले को देखते हुए, मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पहले यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 11 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी।

अध्ययन सुमन के साथ इस फिल्म में दिविता राय भी नजर आएंगी। मेकर्स ने अक्टूबर में कई फिल्मों की रिलीज को देखते हुए तारीख में बदलाव किया है। अक्टूबर में कई फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है। ऐसे में मेकर्स को लगा कि दिसंबर में फिल्म को रिलीज करने से इसे दर्शकों तक पहुंचने का बेहतर मौका मिल सकता है।

रिलीज डेट में बदलाव को लेकर अध्ययन सुमन ने कहा, '''मैं ना रहा मेरा' मेरे लिए बेहद निजी फिल्म है और हम चाहते हैं कि दर्शक इसकी भावनाओं को उसी तरह महसूस करें, जिस तरह हमने इसकी कल्पना की है। फिल्म में प्यार, दिल टूटने और अहंकार की उलझनों को दिखाया गया है। ऐसे में हमारे लिए इसकी रिलीज का सही समय चुनना जरूरी था। 23 अक्टूबर को कई फिल्में रिलीज होने वाली थीं। हमें लगा कि 11 दिसंबर को फिल्म रिलीज करने से इसे दर्शकों का ध्यान पाने का बेहतर मौका मिलेगा।''

फिल्म के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी ने भी रिलीज डेट बदलने के फैसले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी सिर्फ फिल्म बनाना नहीं, बल्कि उसे सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचने का सही मौका देना भी है। उनके मुताबिक, 23 अक्टूबर को कई फिल्मों के रिलीज होने से मुकाबला बढ़ रहा था। सभी बातों पर विचार करने के बाद टीम ने 11 दिसंबर की तारीख को बेहतर समझा।

धर्मेश संघानी ने कहा, ''प्रोड्यूसर के तौर पर हमारी जिम्मेदारी सिर्फ फिल्म बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि उसे सिनेमाघरों में दर्शकों से जुड़ने का सबसे अच्छा मौका मिले। 23 अक्टूबर की रिलीज डेट पर कई फिल्में आने वाली थीं। सोच-विचार के बाद हमने 'मैं ना रहा मेरा' के लिए 11 दिसंबर का समय बेहतर समझा। फिल्म की कहानी में गहरी भावनाएं हैं और इसका म्यूजिक भी कहानी का अहम हिस्सा है। हम चाहते हैं कि फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने के लिए सही मौका मिले।''

मेकर्स फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज कर चुके हैं। इसके बाद इसका टाइटल ट्रैक सामने आया, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है। फिल्म के रोमांटिक गाने 'शायद' को रेखा भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के म्यूजिक को इसकी कहानी का अहम हिस्सा बताया जा रहा है।

अमित कासरिया के निर्देशन में बनी 'मैं ना रहा मेरा' को धर्मेश संघानी ने संघानी ब्रदर्स मोशन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म टी-सीरीज के साथ मिलकर बनाई गई है। अब यह फिल्म 23 अक्टूबर के बजाय 11 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it