Top
Begin typing your search above and press return to search.

रवीना टंडन ने बताया बेटी राशा के बटरफ्लाई टैटू की खास बात

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन कई बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने अपनी बेटी राशा के टैटू से जुड़ा बेहद खास किस्सा सुनाया। दरअसल, वह डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं। इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने अपनी मां को टैटू बनवाने के लिए मनाने में रवीना की मदद मांगी थी।

रवीना टंडन ने बताया बेटी राशा के बटरफ्लाई टैटू की खास बात
X

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन कई बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने अपनी बेटी राशा के टैटू से जुड़ा बेहद खास किस्सा सुनाया। दरअसल, वह डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं। इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने अपनी मां को टैटू बनवाने के लिए मनाने में रवीना की मदद मांगी थी।

इसी बातचीत के दौरान रवीना ने बताया कि उनके लिए टैटू कई इमोशन्स और यादों से जुड़ी हैं। उन्होंने अपने बच्चों के नाम वाले टैटू से लेकर अपने बिच्छू वाले टैटू तक की कहानी सुनाई लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान राशा के बटरफ्लाई टैटू ने खींचा।

रवीना ने कहा, ''मेरी बेटी राशा ने बटरफ्लाई का टैटू अपने नाना के निधन के बाद बनवाया था। उसको ऐसा लगता है कि जब भी वह शूटिंग करती है, तब एक तितली उसके पास आकर बैठती है। वह इसे अपने नाना से जोड़कर देखती है और मानती है कि उनके नाना तितली के रूप में कहीं न कहीं उन्हें आशीर्वाद देने आते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए उसने अपने बॉडी पर तितली का टैटू बनवाया। इस टैटू में भगवान शिव और भगवान कृष्ण से जुड़े रंग और निशान भी शामिल हैं।''

रवीना ने कहा, ''राशा के टैटू में तितली के पंखों के अंदर भगवान कृष्ण का मोर पंख है, जबकि इसमें भगवान शिव के नीलकंठ रूप को भी दिखाया गया है। यह डिजाइन उसकी भावनाओं से जुड़ा हुआ है, जो उसको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।''

इसी बातचीत में रवीना ने भारत में टैटू की पुरानी परंपरा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''देश में कई सदियों से शरीर पर टैटू बनवाने की परंपरा रही है। राजस्थान और देश के कई आदिवासी इलाकों में आज भी इसे एक पुरानी परंपरा के तौर पर देखा जाता है। पहले गोदना बनाने का तरीका आज के टैटू से अलग था और इसमें सुई का इस्तेमाल किया जाता था।''

रवीना ने अपने टैटू के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने बच्चों के नाम का टैटू बनवाया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अपने टैटू में पंजों के निशान और बिच्छू का टैटू भी बनवाया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it