Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिग बॉस 20 में बीमार पड़े काजी तौकीर

मुंबई, 'बिग बॉस-20' कंटेस्टेंट काजी तौकीर शो में पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं।

बिग बॉस 20 में बीमार पड़े काजी तौकीर
X

मुंबई, 'बिग बॉस-20' कंटेस्टेंट काजी तौकीर शो में पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। मंगलवार को काजी तौकीर की टीम ने एक बयान जारी कर बताया कि काजी को हाल ही में चेकअप के लिए मेडिकल रूम जाना पड़ा क्योंकि एनर्जी काफी कम हो गई थी।

यह बयान काजी की टीम ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर एक नोट जारी किया, जिसमें यह बताया गया कि काजी अभी भी घर के अंदर ही हैं और उनकी टीम उनकी सेहत को लेकर 'बिग बॉस' टीम से लगातार संपर्क में है। उन्होंने लिखा, "काजी फैमिली के लिए दिल से एक अपडेट।"

उन्होंने आगे लिखा, "हमारे रॉकस्टार काजी तौकीर पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस के अंदर बुखार से जूझ रहे हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है, तो वह आराम कर रहे हैं। हाल ही में, उन्हें थोड़ी कमजोरी महसूस हुई और उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। वह अभी भी बिग बॉस हाउस के अंदर ही हैं, और हम उनकी सेहत के बारे में बीबी टीम से लगातार संपर्क में हैं।"

काजी की टीम ने बताया कि काजी अभी भी आराम मिलने के बाद शो में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने लिखा, "थोड़ा आराम करने के बावजूद, काजी अभी भी शो में हिस्सा ले रहे हैं, सभी को एंटरटेन कर रहे हैं और घर में अपनी पॉजिटिव एनर्जी फैला रहे हैं। यही हमारे रॉकस्टार की खासियत है। हम सभी से अपील करते हैं कि शांत रहें, भरोसा रखें और काजी पर अपना प्यार, दुआएं और पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखें।"

टीम ने फैंस से काजी को सपोर्ट करने की अपील करते हुए लिखा, "एक बार जब वह पूरी तरह से खुद को ठीक महसूस करेंगे, तो हमें पता है कि हमारे सबसे एनर्जेटिक रॉकस्टार अपनी पूरी आभा और न रुकने वाली एनर्जी के साथ वापस आ जाएंगे। तब तक उन्हें सपोर्ट करते रहिए और प्यार देते रहिए।"

उन्होंने आखिरी में लिखा, "काजी, आप आराम करें, ठीक हो जाएं और वापस धमाकेदार एंट्री लें। हम सब आपके साथ हैं- टीम काजी।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it