Top
Begin typing your search above and press return to search.

फिल्म 'उड़ता तीर' में दिखेगा प्रमोद सांघी का दमदार अवतार

मुंबई, अभिनेता प्रमोद संघी स्पाई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' में अर्जुन के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म उड़ता तीर में दिखेगा प्रमोद सांघी का दमदार अवतार
X

मुंबई, अभिनेता प्रमोद संघी स्पाई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' में अर्जुन के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि वह इस किरदार से खास जुड़ाव महसूस करते हैं और ये किरदार उनकी असल जिंदगी से भी काफी मिलता-जुलता है।

उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अर्जुन बहुत बड़ा देशभक्त है, जो देश के लिए कुछ भी करने को तैयार है। उन्होंने कहा, "अर्जुन कम बोलता है और फैसले बहुत मजबूती से लेता है। साथ ही, वह बहुत बड़ा देशभक्त है, इतना देशभक्त है कि जब भी उसे देश पर कोई खतरा नजर आता है, वो बिना वक्त गंवाए एक्शन लेता है। मुझे लगता है कि ये किरदार मेरी असल जिंदगी से भी जुड़ता है।"

अभिनेता ने बताया कि अर्जुन का किरदार निभाने के लिए उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी, शरीर को पूरी तरह से बदला था। उन्होंने बताया, "मैंने इस किरदार को निभाने के लिए कुलदीप शशि के साथ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी, जिन्होंने टाइगर श्रॉफ को भी ट्रेन किया है। मेरे पास पूरी जर्नी की तस्वीरें भी हैं, जिनमें दिखता है कि कैसे कम समय में मेरी फिजिक में बड़ा बदलाव आया। मैं सुबह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और शाम को मार्शल आर्ट्स करता था। रोल के लिए यही मेरी मुख्य तैयारी थी।"

उन्होंने आगे बताया, "मैं हमेशा से एक्शन स्टार्स को फॉलो करता आया हूं। ब्रूस ली मेरे शुरुआती प्रेरणा स्रोतों में से एक थे। बाद में, जब मैंने ये हेयरस्टाइल रखने का फैसला किया, तो जेसन स्टैथम भी एक रेफरेंस बन गए। एक्टर्स के अलावा, मैं हमेशा असल जिंदगी के हीरोज को भी अपना आदर्श मानता रहा हूं। भारत में, बालासाहेब ऐसे ही एक शख्स हैं जिनकी मैं इज्जत करता हूं। मुझे लगता है इन सभी लोगों ने मुझे अलग-अलग तरीकों से प्रभावित किया है।"

अभिनेता से आईएएनएस ने सवाल किया, "फिल्म में क्या कोई ऐसा एक्शन सीन था जो खास तौर पर चुनौतीपूर्ण रहा?"

अभिनेता प्रमोद संघी ने कहा, "हमने बॉम्बे के लिबर्टी सिनेमा में एक सीन शूट किया था। थिएटर कई सालों से बंद पड़ा था, इसलिए वहां घुटन बहुत थी। शूटिंग गर्मी के सबसे तेज समय, मई में हो रही थी, जिस वजह से ये काफी मुश्किल और थका देने वाला था। शुक्र है, मेरी ट्रेनिंग ने मेरी मदद की और सब कुछ अच्छे से हो गया।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it