Top
Begin typing your search above and press return to search.

'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन

मुंबई, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का गाना 'एक-दो तीन' आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

तूफान में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
X

मुंबई, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का गाना 'एक-दो तीन' आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। मगर कम ही लोग जानते हैं कि इस गाने के डांस स्टेप को अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म में दोहरा चुके हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' के एक खास एपिसोड में खुद इस बात का खुलासा किया।

टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' के खास एपिसोड में माधुरी दीक्षित ने शिरकत की थीं। शो के दौरान हुई हल्की-फुल्की बातचीत में अमिताभ ने माधुरी दीक्षित से कहा, "एक बार हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी। एक फिल्म में हमने आपके गाने '1, 2, 3' के स्टेप को पीछे हटकर किया था।"

वहीं, माधुरी दीक्षित ने भी इस मौके पर अभिनेता के मजे लेते हुए उस क्लिप को दिखाने के लिए कहा, जिसके बाद शो की टीम ने पुरानी फुटेज दिखाकर अमिताभ को चौंका दिया।

इस क्लिप में अमिताभ बच्चन 1989 की फिल्म 'तूफान' में 'एक दो तीन' का कॉमिक वर्जन करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में अभिनेता कमर घुमाकर माधुरी दीक्षित के मशहूर डांस स्टेप्स को करने की कोशिश करते हैं।

पुरानी फुटेज देखकर अमिताभ हंस पड़े और उन्होंने मजाक में कहा, "अरे बाप रे, कहां-कहां से ये लोग निकालकर ला रहे हैं। किसी अच्छे गाने को खराब किस तरह से किया जाए है, वह इस क्लिप को देखकर पता चल रहा है।"

बता दें कि माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक गाना 'एक दो तीन' साल 1988 की सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' में फिल्माया गया था, जिसने उन्हें रातों-रात बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया था। 'एक दो तीन' की सफलता ने उनके करियर को नई ऊंचाइयां दीं और उन्हें इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में ला खड़ा किया।

सरोज खान द्वारा सिखाए गए इस गाने के डांस स्टेप्स और माधुरी के एनर्जेटिक अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 'एक दो तीन' गाने में माधुरी दीक्षित ने में मोहिनी की भूमिका निभाई थी। अलका याग्निक और अमित कुमार द्वारा गाया गया और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित यह गाना हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक डांस नंबर में से एक बन गया।

साल 2018 में आई फिल्म 'बागी 2' में इस गाने का रीक्रिएटेड वर्जन आया था, जिसमें जैकलीन फर्नांडिस ने परफॉर्म किया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it