Top
Begin typing your search above and press return to search.

परिणीति चोपड़ा ने बताया मेकअप करने में हो रही परेशानी का आसान हैक

मुंबई, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्मों और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की झलकियां भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

परिणीति चोपड़ा ने बताया मेकअप करने में हो रही परेशानी का आसान हैक
X

मुंबई, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्मों और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की झलकियां भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कभी वह अपनी लाइफ से जुड़ी बातें बताती हैं, तो कभी रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों का आसान हल दिखाती हैं। इस कड़ी में उन्होंने मेकअप करने का ऐसा ही एक आसान तरीका बताया, जो खासकर उन लोगों के काम आ सकता है, जिन्हें होटल के कमरे में तैयार होना पड़ता है।

परिणीति ने बताया कि होटल के कमरे में अगर लाइटिंग अच्छी न हो, तो मेकअप करते समय चेहरे पर सही रोशनी पाने के लिए क्या किया जा सकता है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी यह ट्रिक दिखाई और बताया कि सिर्फ लाइट की दिशा बदलकर मेकअप करना आसान बनाया जा सकता है।

वीडियो में परिणीति बाथरोब पहने होटल के कमरे में तैयार होती नजर आईं। इस दौरान वह कहती हैं, ''जब आप होटल के कमरे में मेकअप कर रहे होते हैं और वहां की लाइटिंग अच्छी नहीं होती, तो परेशानी होती है। मुझे पता है कि मेकअप आर्टिस्ट और एक्टर्स को भी अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार लाइट्स सीधे आपके चेहरे पर पड़ती हैं और सब कुछ खराब दिखने लगता है। ऐसे में आप यह तरीका अपनाएं। लाइट को सीधे अपने चेहरे की तरफ रखने के बजाय उसे शीशे की तरफ कर दें। इससे शीशे से टकराकर आपके चेहरे पर अच्छी रोशनी पड़ेगी और मेकअप करना आसान हो जाएगा।''

वीडियो में परिणीति ने इस हैक को करके भी दिखाया। उन्होंने कहा, "लाइट की दिशा बदलने से चेहरे पर सॉफ्ट रोशनी आती है, जिससे मेकअप करते समय चेहरा ज्यादा साफ नजर आता है। यह टिप उन लोगों के लिए भी मददगार हो सकती है, जो काम या घूमने के सिलसिले में अक्सर ट्रैवल करते हैं। होटल के कमरे में तैयार होते समय सही रोशनी न मिलने की समस्या आम है और ऐसे में यह तरीका काम आ सकता है।"

बता दें कि परिणीति ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा। इसमें उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार निभाया, जो अपने लापता बच्चे की तलाश करती है। इसके अलावा वह इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' में भी नजर आईं। इसकी कहानी एक पत्रकार और उसके कैमरामैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रेत खनन माफिया की जांच करते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it