Top
Begin typing your search above and press return to search.

"अब प्रोजेक्ट्स के बीच जी पाती हूं अपनी जिंदगी": आशा नेगी

मुंबई, अभिनेत्री आशा नेगी वेब सीरीज 'अली बाबा और 40 भूत' में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रही हैं।

अब प्रोजेक्ट्स के बीच जी पाती हूं अपनी जिंदगी: आशा नेगी
X

मुंबई, अभिनेत्री आशा नेगी वेब सीरीज 'अली बाबा और 40 भूत' में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि इस समय वह अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काम करने की आजादी का लुत्फ उठा रही हैं।

आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेत्री ने अपने टीवी सफर को याद करते हुए कहा कि अब उन्हें ऐसा काम करने में मजा आ रहा है जो उन्हें प्रोजेक्ट्स के बीच थोड़ा खुद के लिए जीने का मौका देता है और फिर बिल्कुल अलग किरदारों में पर्दे पर लौटने का मौका देता है।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं एक एक्टर हूं और बस एक्टिंग करना चाहती हूं। अच्छे प्रोजेक्ट्स करना चाहती हूं, चाहे वो ओटीटी हो, फिल्म हो या फिर टेलीविजन। फिलहाल मैं बस आजाद रहना चाहती हूं और इस समय मैं ज्यादा ओटीटी इसलिए कर रही हूं क्योंकि यह एक-दो या तीन महीने में खत्म हो जाता है और फिर आप फ्री हो जाते हो।"

अभिनेत्री ने बताया कि ओटीटी पर काम करने के बाद आप अपनी जिंदगी को भी अच्छे से जी पाते हैं। उन्होंने कहा, "फिर आप थोड़ी अपनी जिंदगी भी जीते हैं क्योंकि मुझे याद है कि टेलीविजन पर काम करते हुए मेरी अपनी कोई जिंदगी ही नहीं थी। हालांकि, ओटीटी में काम करने के बाद आप थोड़ा अपनी जिंदगी जीते हैं, फिर आप दूसरे प्रोजेक्ट पर जाते हैं और आप एक बिल्कुल अलग किरदार निभा रहे होते हैं।”

आशा नेगी ने बताया कि उन्हें नए-नए किरदारों को एक्सप्लोर करने की ये प्रोसेस पसंद आ रही है।

इस सीरीज में आशा नेगी ने 'अलीशा निगम' नाम की एक घोस्ट हंटर का किरदार निभाया है, जो अपने लापता पुरातत्वविद् पिता को ढूंढने अपने होमटाउन जाती है। इसमें उनके साथ विशाल वशिष्ठ (बाबाराव उपाध्याय के रूप में) और रमनदीप यादव (किन्नू के रूप में) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह सीरीज हल्के-फुल्के अंदाज की हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें कुल 40 एपिसोड और अलग-अलग भूतों की कहानियां दिखाई गई हैं। इसके नए एपिसोड हर शुक्रवार को रिलीज होते हैं। हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज 'अली बाबा और 40 भूत' 11 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it