Top
Begin typing your search above and press return to search.

मिश्कत वर्मा : कनेक्शन से ज्यादा अपने काम पर ट्रस्ट है

मुंबई, अभिनेता मिश्कत वर्मा इन दिनों टेलीविजन शो 'दिलों की रामलीला' में नजर आ रहे हैं। अभिनेता का मानना है कि अगर आपमें हुनर है और आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटते, तो बिना किसी गॉडफादर और कनेक्शन के भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना सकते हैं।

मिश्कत वर्मा : कनेक्शन से ज्यादा अपने काम पर ट्रस्ट है
X

मुंबई, अभिनेता मिश्कत वर्मा इन दिनों टेलीविजन शो 'दिलों की रामलीला' में नजर आ रहे हैं। अभिनेता का मानना है कि अगर आपमें हुनर है और आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटते, तो बिना किसी गॉडफादर और कनेक्शन के भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना सकते हैं।

अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में स्ट्रगल और इंडस्ट्री में सफलता को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सिर्फ कनेक्शन किसी भी इंसान का सफर तय नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कड़ी मेहनत कनेक्शन से ज्यादा जरूरी है और मैं सच में कनेक्शन में यकीन नहीं करता हूं। कुछ लोग कहते हैं कि अगर आपके पास कनेक्शन नहीं है, तो आप सफल नहीं हो सकते, लेकिन हम बेवकूफ नहीं हैं। हम इंसान हैं और हमें पता है कि काम करने में कितनी मेहनत लगती है।"

अभिनेता मिश्कत वर्मा ने कहा, "मैं अध्यात्म, धर्म, आस्था या भगवान को आम तरीके से नहीं समझता। मैं हमेशा से मानता आया हूं कि जिसने मुझे बनाया है, वही मेरा भगवान है। यही मेरा विश्वास और मेरी आस्था है। जहां तक मेरे काम की बात है, मैं उसमें अध्यात्म को इस तरह से नहीं जोड़ता। मैं मेहनत में विश्वास रखता हूं। मैं किस्मत और तकदीर को ज्यादा नहीं समझता। मैं बस कड़ी मेहनत करने और जो प्रोफेशनली सही लगता है, उसी पर चलने में यकीन रखता हूं।"

अभिनेता ने अपने शो 'दिलों की रामलीला' पर भी बात की। उन्होंने उन सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, जो शो को लगातार देख रहे हैं और इतना प्यार दे रहे हैं।

अभिनेता ने कहा, "हम बेहद खुश हैं कि शो लोगों से जुड़ रहा है। हमने सच में कुछ अलग करने की ईमानदारी से कोशिश की है। हर कोई कुछ अलग करना चाहता है, लेकिन हमने वाकई में कुछ नया लाने की कोशिश की है। उम्मीद है कि और भी ज्यादा दर्शक इस शो से जुड़ेंगे।"

अभिनेता ने आगे अपनी को-स्टार आस्था शर्मा के साथ बॉन्डिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा, "शो में हमने अपने किरदारों के बीच एक अलग बॉन्ड दिखाया है। यह न तो दोस्ती है और न ही प्यार, लेकिन उनके बीच एक कनेक्शन है और मुझे लगता है कि दर्शकों को ही तय करना चाहिए कि वो कनेक्शन असल में क्या है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it