Top
Begin typing your search above and press return to search.

मीरा राजपूत : तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने परिवार बढ़ाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। मीरा ने कहा है कि वह और शाहिद अब तीसरा बच्चा नहीं चाहते और उनका परिवार पूरा है।

मीरा राजपूत : तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
X

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने परिवार बढ़ाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। मीरा ने कहा है कि वह और शाहिद अब तीसरा बच्चा नहीं चाहते और उनका परिवार पूरा है।

शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में मीरा और करीना के बीच हुई मजेदार बातचीत की झलक देखने को मिली।

प्रोमो में करीना ने मीरा से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में अब तक की सबसे अजीब अफवाह कौन-सी सुनी है? इस पर मीरा ने बताया कि उनके और शाहिद के तीसरे बच्चे को लेकर अक्सर अटकलें लगाई जाती हैं। मीरा का जवाब सुनकर करीना ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'हो भी सकता है।' इस पर मीरा ने तुरंत जवाब दिया, 'बिल्कुल नहीं, हमारा परिवार पूरा हो चुका है।'

इससे पहले करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो के सेट से मीरा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी और उन्हें एक प्यारी इंसान बताया था। मीरा ने करीना की पोस्ट को रीशेयर करते हुए उन्हें शो में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया।

मीरा और करीना की इस मुलाकात ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि करीना कपूर और शाहिद कपूर एक समय रिलेशनशिप में थे। दोनों की गिनती बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में होती थी। करीना और शाहिद की मुलाकात साल 2004 में फिल्म 'फिदा' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने 'चुप चुप के', '36 चाइना टाउन' और 'जब वी मेट' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

हालांकि, साल 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

करीना ने अक्टूबर 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की। दोनों के दो बेटे हैं, तैमूर और जहांगीर। वहीं, शाहिद कपूर ने जुलाई 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। इस कपल के भी दो बच्चे हैं, बेटी मीशा और बेटा जैन।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it