Top
Begin typing your search above and press return to search.

मिहिर आहूजा : 'ऑपरेशन सफेद सागर' फिल्म के लिए एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार सीखा, सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका

मुंबई, अभिनेता मिहिर आहूजा इन दिनों अपनी नई वॉर ड्रामा सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर सीएच बाल रेड्डी का किरदार निभाया। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में मिहिर ने इस किरदार को निभाने का अपना अनुभव साझा किया।

मिहिर आहूजा : ऑपरेशन सफेद सागर फिल्म के लिए एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार सीखा, सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका
X

मुंबई, अभिनेता मिहिर आहूजा इन दिनों अपनी नई वॉर ड्रामा सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर सीएच बाल रेड्डी का किरदार निभाया। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में मिहिर ने इस किरदार को निभाने का अपना अनुभव साझा किया।

उन्होंने कहा कि इस भूमिका की जिम्मेदारी काफी बड़ी थी, क्योंकि उन्हें सिर्फ एक एयरफोर्स ऑफिसर जैसा दिखना ही नहीं था, बल्कि उनके चलने, सैल्यूट करने और बात करने के अंदाज तक में उस अनुशासन को दिखाना भी था।

आईएएनएस से बात करते हुए मिहिर आहूजा ने कहा, ''किरदार की तैयारी के दौरान सबसे पहले मुझे एयरफोर्स ऑफिसर की बॉडी लैंग्वेज पर काम करना पड़ा। किसी सैन्य अधिकारी की तरह दिखना केवल वर्दी पहन लेने से नहीं होता, बल्कि उसके लिए बॉडी पोश्चर, चलने का तरीका और सैल्यूट करने जैसी छोटी-छोटी चीजों को भी सही तरीके से समझना पड़ता है।''

अभिनेता ने कहा, ''बॉडी लैंग्वेज पर काम करने के बाद मेरे सामने किरदार की भावनाओं को समझने की चुनौती थी। खास तौर पर बाल रेड्डी और माधवी के बीच के रिश्ते और उनके इमोशनल ट्रैक को पर्दे पर सही तरीके से दिखाना मेरे लिए आसान नहीं था। किरदार की कहानी भी बाकी किरदारों से अलग थी, इसलिए मुझे समझने में समय लगा। यह चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मुझे किरदार निभाने में बहुत मजा आया।''

'ऑपरेशन सफेद सागर' में असली एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाने के अनुभव को मिहिर ने बेहद संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा, ''एक अभिनेता के लिए एयरफोर्स के साथ जुड़ने का मौका मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। खासकर जब शूटिंग असली लोकेशंस पर हो, तो किरदार को समझने और उसमें उतरने का अनुभव और भी खास हो जाता है।''

मिहिर ने सीएच बाल रेड्डी को लेकर भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि बाल रेड्डी कारगिल युद्ध का अहम हिस्सा रहे हैं, और आज भी मेरा उनसे अच्छे संपर्क है। वह एक असली हीरो हैं। उन्होंने हमारी परफॉर्मेंस को इतना सम्मान दिया हैं, यह हम सभी के लिए शानदार एहसास है।

'ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर' को कुशल श्रीवास्तव और अभिजीत सिंह परमार ने बनाया है और इसका निर्देशन ओनी सेन ने किया है।

सीरीज में मिहिर आहूजा के साथ जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, विनय पाठक, मनु ऋषि चड्ढा और अभय वर्मा समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं।

यह सीरीज 7 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it