Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिन्नू ढिल्लों के जन्मदिन पर आये बहुत से सितारे

मुंबई, पंजाबी सिनेमा के लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने अपना जन्मदिन इस बार बेहद खास अंदाज में मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे एक साथ नजर आए। पार्टी में ऐसा माहौल बना कि गाने, डांस और दोस्तों की मस्ती ने पूरे जश्न को यादगार बना दिया।

बिन्नू ढिल्लों के जन्मदिन पर आये बहुत से सितारे
X

मुंबई, पंजाबी सिनेमा के लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने अपना जन्मदिन इस बार बेहद खास अंदाज में मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे एक साथ नजर आए। पार्टी में ऐसा माहौल बना कि गाने, डांस और दोस्तों की मस्ती ने पूरे जश्न को यादगार बना दिया।

मशहूर पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने अब सोशल मीडिया पर इस खास सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है, जिसमें बिन्नू ढिल्लों के साथ कई बड़े कलाकार जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

जसबीर जस्सी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिन्नू ढिल्लों के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन झलकियों में वह बिन्नू ढिल्लों और दूसरे दोस्तों के साथ पार्टी को एन्जॉय करते नजर आए। तस्वीरों से लेकर वीडियो तक, हर जगह सेलिब्रेशन का माहौल काफी खुशनुमा दिखाई दे रहा है।

जसबीर जस्सी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वह खुद गाना गाते नजर आ रहे हैं। उनके गाने की धुन पर बी प्राक, कुलविंदर बिल्ला, जानी, निर्मल ऋषि और सुनीता धीर डांस करते और मस्ती करते दिखाई दिए।

जसबीर जस्सी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''बिन्नू वीर के जन्मदिन पर बॉलीवुड और पॉलीवुड की कई हस्तियों की मौजूदगी से महफिल में खूब रौनक रही।''

बिन्नू ढिल्लों और जसबीर जस्सी के बीच काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता है। पार्टी की तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करते और कैमरे के लिए पोज देते नजर आए।

बिन्नू ढिल्लों को उनके दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

बिन्नू ढिल्लों पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और खास अंदाज से लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। 'नौकर वाइफ दा' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले बिन्नू ने धीरे-धीरे पंजाबी सिनेमा में अपनी अलग जगह बनाई। उनकी खासियत यह रही कि कॉमेडी के साथ-साथ उन्होंने अलग तरह के किरदारों में भी खुद को साबित किया।

बिन्नू ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। वह 'शहीद-ए-आजम' और 'देव डी' जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए। इसके अलावा, साल 2010 में उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा। उन्होंने 'नॉटी बाबा इन टाउन' नाम के प्ले का निर्देशन किया, जिसका मंचन अमेरिका और कनाडा में किया गया था।

इसके बाद बिन्नू ढिल्लों ने पंजाबी फिल्मों में लगातार काम किया और अपनी कॉमेडी के दम पर दर्शकों के बीच मजबूत पहचान बनाई। 'कैरी ऑन जट्टा', 'सिरफिरे', 'रौला पै गया', 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22', 'लकी दी अनलकी स्टोरी', 'रंगली' और 'वेख बरातां चलियां' जैसी फिल्मों में उनके काम को खूब पसंद किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it