Top
Begin typing your search above and press return to search.

मनोज तिवारी की बेटी ने किया सलमान के सामने 'बाप' वाला मजाक

मुंबई, सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ टीवी पर लौटने के लिए तैयार हैं। 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर से पहले शो के कई मजेदार पल सामने आने लगे हैं।

मनोज तिवारी की बेटी ने किया सलमान के सामने बाप वाला मजाक
X

मुंबई, सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ टीवी पर लौटने के लिए तैयार हैं। 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर से पहले शो के कई मजेदार पल सामने आने लगे हैं। इसी बीच मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान भोजपुरी अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

वहीं, मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी भी स्टेज पर पहुंचती हैं। इस दौरान 'बिग बॉस 4' की 'अंडे वाली लड़ाई' का जिक्र भी होता है।

नए प्रोमो की शुरुआत मनोज तिवारी के स्टेज पर पहुंचने से होती है। वह अपने चर्चित गाने 'रिंकिया के पापा' को गाते हुए 'बिग बॉस 20' के स्टेज पर एंट्री करते हैं। इसके बाद वह सलमान को बताते हैं कि इस बार वह घर में रहने या कंटेस्टेंट बनने नहीं आए हैं बल्कि अपनी बेटी रिति तिवारी को शो में छोड़ने आए हैं। तभी रिति स्टेज पर आती हैं और उन्हें देखकर सलमान भी मजेदार अंदाज में उनसे बातचीत शुरू कर देते हैं।

सलमान 'बिग बॉस 4' में हुई मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा के बीच हुई अंडे की लड़ाई का जिक्र करते हुए रिति से मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ''घर के अंदर अंडे को लेकर कभी फाइट नहीं करना।' इसके बाद वह मनोज तिवारी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'ऐ बाप पे मत जाना।' सलमान की यह बात सुनकर मनोज तिवारी अपना चेहरा छिपा लेते हैं।

दरअसल, सलमान का यह मजाक 'बिग बॉस 4' की उस चर्चित लड़ाई से जुड़ा है, जिसमें मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा के बीच अंडे को लेकर जमकर विवाद हुआ था। उस समय मनोज नाश्ते में ऑमलेट बनाना चाहते थे जबकि डॉली बिंद्रा ने उनसे पहले बचा हुआ खाना खत्म करने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ गई थी।

लड़ाई के दौरान मनोज तिवारी ने गुस्से में कहा था, 'किचन किसी के बाप का नहीं है।' इसके जवाब में डॉली बिंद्रा ने तिलमिलाते हुए कहा था, 'बाप पे बोलना नहीं।' दोनों के बीच हुई यह बहस बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और आज भी 'बिग बॉस' के सबसे चर्चित पलों में गिनी जाती है।

बता दें कि सलमान खान साल 2010 में 'बिग बॉस 4' से इस शो के होस्ट बने थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन की जगह शो की कमान संभाली थी और इसके बाद से वह लगातार 'बिग बॉस' के सबसे चर्चित चेहरों में बने हुए हैं। अब 6 सितंबर से 'बिग बॉस 20' के साथ सलमान एक बार फिर घरवालों और दर्शकों के बीच अपना खास अंदाज लेकर लौट रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it