Top
Begin typing your search above and press return to search.

माही श्रीवास्तव : 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका ,भोजपुरी फैंस हुए क्रेजी

मुंबई, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक के बाद एक नए गाने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में निर्माता रत्नाकर कुमार का नया भोजपुरी गाना 'नागिन जैसे डांस' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है।

माही श्रीवास्तव : नागिन जैसे डांस ने मचाया तहलका ,भोजपुरी फैंस हुए क्रेजी
X

मुंबई, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक के बाद एक नए गाने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में निर्माता रत्नाकर कुमार का नया भोजपुरी गाना 'नागिन जैसे डांस' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने खास अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। गाने के बीट्स, माही के एनर्जेटिक डांस मूव्स और रेट्रो टच वाले विजुअल्स इसे खास बना रहे हैं। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर गाने के डांस स्टेप्स को लेकर चर्चा है।

'नागिन जैसे डांस' को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान इसकी एनर्जी, डांस और विजुअल प्रेजेंटेशन पर खास फोकस किया गया। उन्होंने कहा, ''इस गाने की शूटिंग के दौरान हमने सबसे ज्यादा ध्यान इसकी एनर्जी, डांस मूव्स और विजुअल प्रेजेंटेशन पर दिया। माही श्रीवास्तव के डांस को गाने की बीट्स और बोल के साथ इस तरह शूट किया गया है कि दर्शकों को स्क्रीन पर एक फ्रेश और एंटरटेनिंग अनुभव मिले। लोकेशन, कॉस्ट्यूम, लाइटिंग और कैमरा एंगल से लेकर हर छोटी चीज पर खास ध्यान दिया गया है।''

रत्नाकर कुमार ने आगे कहा, ''माही ने पूरे जोश के साथ गाने पर परफॉर्म किया है, वहीं गोल्डी यादव की आवाज ने इसकी एनर्जी को और बढ़ा दिया। हमारी टीम ने इस गाने को दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर तैयार किया है और हमें खुशी है कि रिलीज के बाद इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।''

गाने में माही श्रीवास्तव का अलग स्वैग देखने को मिल रहा है। रेट्रो लुक में तैयार किए गए इस गाने में पुराने दौर की झलक के साथ आज के डांस और म्यूजिक ट्रेंड का भी इस्तेमाल किया गया है। माही के एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स गाने की बीट्स के साथ मैच कर रहे हैं। यही वजह है कि गाना रिलीज होने के बाद दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

वहीं, माही श्रीवास्तव ने भी इस गाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ''गाने 'नागिन जैसे डांस' मेरे लिए खास है। इसमें परफॉर्म करते हुए मैंने डांस और एक्सप्रेशन के जरिए गाने को ज्यादा से ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा यह नया अंदाज पसंद आएगा और वे गाने को अपना प्यार और समर्थन देते रहेंगे।''

'नागिन जैसे डांस' को गोल्डी यादव ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल एलसी परवीन ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। म्यूजिक में रेट्रो फ्लेवर के साथ मॉडर्न बीट्स का इस्तेमाल किया गया है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it