Top
Begin typing your search above and press return to search.

"कौन होणार करोड़पति" में माधुरी दीक्षित पैठणी साड़ी पहनकर पहुंचीं

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जब भी किसी खास मौके पर नजर आती हैं, उनका अंदाज चर्चा में आ जाता है।

कौन होणार करोड़पति में माधुरी दीक्षित पैठणी साड़ी पहनकर पहुंचीं
X

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जब भी किसी खास मौके पर नजर आती हैं, उनका अंदाज चर्चा में आ जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक्ट्रेस मराठी क्विज शो 'कौन होणार करोड़पति' के प्रीमियर के मौके पर पारंपरिक पैठणी साड़ी में नजर आईं।

इस खास साड़ी में उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। अपने इस लुक बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा कि पैठणी उनके लिए सिर्फ एक खूबसूरत साड़ी नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा और पहचान से जुड़ी हुई है।

माधुरी ने कहा, ''पैठणी बहुत खास है। यह केवल देखने में सुंदर नहीं है, बल्कि इसके साथ महाराष्ट्र का इतिहास, परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जुड़ी हुई है। यह ऐसी चीज है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती आई है और अब महाराष्ट्र की पहचान का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।''

उन्होंने कहा, ''पैठणी पहनना महाराष्ट्र की उन सभी चीजों को सेलिब्रेट करने का एक खूबसूरत तरीका है, जिनके लिए यह राज्य जाना जाता है। मुझे पैठणी की बुनाई बहुत पसंद है। यह बात भी मुझे काफी अच्छी लगती है कि हर पैठणी का अपना अलग अंदाज और अपनी एक खास पहचान होती है।''

माधुरी ने कहा, ''अपनी संस्कृति को आज के समय के हिसाब से सेलिब्रेट करना अच्छा लगता है। ऐसा करते हुए अपनी पुरानी परंपराओं को भी सम्मान दिया जा सकता है। मेरे लिए पैठणी इसी खूबसूरत मेल की मिसाल है, जिसमें पारंपरिक अंदाज के साथ आज के समय की खूबसूरती भी नजर आती है।''

बता दें कि माधुरी जल्द ही 'कौन होणार करोड़पति' को होस्ट करती नजर आएंगी। यह शो 12 अक्टूबर से सोनी मराठी और सोनी लिव पर शुरू होने वाला है। शो का प्रोमो पहले ही सामने आ चुका है। शो में माधुरी कंटेस्टेंट्स सवाल करती नजर आएंगी। इसके साथ ही वह उनके सपनों और उनकी जिंदगी की कहानियों को भी करीब से जानेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it