Top
Begin typing your search above and press return to search.

'छोटी अंजलि' सना सईद ने 28 साल बाद पहनी पुरानी टी-शर्ट

मुंबई, एक्ट्रेस सना सईद ने अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया।

छोटी अंजलि सना सईद ने 28 साल बाद पहनी पुरानी टी-शर्ट
X

मुंबई, एक्ट्रेस सना सईद ने अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया। साल 1998 में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में सना ने छोटी अंजलि का किरदार निभाया था। अब फिल्म के 28 साल पूरे होने के मौके पर एक्ट्रेस को अपनी एक खास टी-शर्ट मिली, जिसे उन्होंने बचपन में पहना था।

सना सईद ने पुराने दिनों को याद करते हुए बचपन से लेकर अब तक के सफर पर एक इमोशनल नोट भी शेयर किया।

सना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की अपनी खास यादों को दोहराती नजर आ रही हैं। वीडियो में फिल्म के शाहरुख खान और सलमान खान के साथ उनके कुछ पसंदीदा सीन भी दिखाई देते हैं। इसके अलावा, सना अपनी डेब्यू फिल्म से जुड़ी खास टी-शर्ट पहने नजर आती हैं। यह टी-शर्ट उन्हें कई साल बाद मिली। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इसे आखिरी बार तब पहना था, जब वह महज आठ साल की थीं।

सना ने इस वीडियो के साथ अपने बचपन और आज की जिंदगी के बीच के रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने लिखा, ''पहले मुझे लगता था कि बड़े होने का मतलब अपने बचपन वाले रूप को पीछे छोड़ देना है। अब समझ आया है कि बड़े होने का मतलब उसे अपने साथ लेकर चलना है। मैंने जो भी सपने देखे, उन्हें उसी छोटी बच्ची ने मेरे मन में बोया था। जब भी कोई दिन मुश्किल रहा, उसी ने मुझे आगे बढ़ते रहने की हिम्मत दी। और आज हम दोनों साथ यहां तक पहुंच गए हैं। उम्मीद है कि उसे पता होगा कि मुझे उसका हिस्सा होने पर कितना गर्व है।''

एक्ट्रेस के कहा कि वह अपने बचपन के उस रूप को आज भी अपने अंदर महसूस करती हैं। उनके लिए यह सिर्फ पुरानी फिल्म की याद नहीं बल्कि उस सफर को याद करने का मौका भी है, जिसने उन्हें आज की सना बनाया है। बचपन में देखे गए सपनों से लेकर जिंदगी की मुश्किलों का सामना करने तक, उन्होंने अपने छोटे रूप को अपनी ताकत बताया।

सना ने अपनी टी-शर्ट को लेकर भी एक खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ''मुझे कुछ बहुत खास मिला है। 'कुछ कुछ होता है' की कैंप सनशाइन वाली टी-शर्ट। मैंने इसे आठ साल की उम्र के बाद से नहीं पहना था और आज भी इसे पहनकर घर जैसा महसूस हो रहा है।''

गौरतलब है कि 'कुछ कुछ होता है' साल 1998 में रिलीज हुई थी और यह करण जौहर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी। इस रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे, जबकि सलमान खान ने अमन मेहरा के रूप में स्पेशल अपीयरेंस दिया था। फिल्म में सना सईद ने छोटी अंजलि का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it