Top
Begin typing your search above and press return to search.

कुशाल तंवर गुल्लू का इमोशनल ब्रेकडाउन: बिग बॉस-20

मुंबई, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुशाल तंवर (गुल्लू) इन दिनों 'बिग बॉस-20' में नजर आ रहे हैं।

कुशाल तंवर गुल्लू का इमोशनल ब्रेकडाउन: बिग बॉस-20
X

मुंबई, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुशाल तंवर (गुल्लू) इन दिनों 'बिग बॉस-20' में नजर आ रहे हैं। शो के अंदर गुल्लू ने अपनी शादी का खुलासा करते हुए बताया कि शादी के 4 से 5 महीने के अंदर ही उनका तलाक हो गया था। कंटेस्टेंट कुशाल तंवर (गुल्लू) ने तौकीर काजी के साथ बातचीत में अपने पुराने रिश्ते पर बात की, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने तलाक का दर्द झेला है।

कुशाल तंवर (गुल्लू) ने तौकीर काजी के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासा करते हुए कहा, "मेरा बहुत बुरा दिल टूटा था। ये ब्रेकअप से भी बुरा था, जब मेरा तलाक हुआ था।"

कुशाल तंवर (गुल्लू) की बात सुनकर तौकीर काजी चौंक गए और हैरानी जताते हुए पूछा कि शादी कब हुई थी, तो गुल्लू ने अपने मुश्किल दौर के बारे में बताया।उन्होंने कहा, "मेरा तलाक 2024 में हुआ था। मेरे यह बहुत डिप्रेसिंग फेज था क्योंकि मेरी शादी 4-5 साल ही चली थी। सबको लगता था कि ये गलत है और मैं कोशिश करता रहा लेकिन फिर मुझे समझ आया कि ये नहीं चल पाएगा। हमारे यहां शादियां जल्दी हो जाती हैं और मुझे फैमिली की वजह से शादी करनी पड़ी थी।"

गुल्लू ने कहा कि आखिर में उन्होंने अपने काम पर फोकस करने का फैसला किया और उम्मीद जताई कि इस मुश्किल दौर के बाद जिंदगी बेहतर होगी। उन्होंने कहा, "इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता, अब आगे जिंदगी बेहतर ही होगी और मैंने बस अपने काम पर ध्यान देने का फैसला किया।"

उन्होंने बताया कि जब वे 'रोडीज' शो कर रहे थे, उसी दौरान उनके तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। उन्होंने कहा, "मैं रोडीज गैंग के साथ गोवा में था और किसी ने तस्वीरें लीक कर दीं। मुझे लगा कि मेरे लिए सब खत्म हो गया। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं।"

गुल्लू ने इस दौरान फैमिली से सपोर्ट न मिलने की बात भी कही और बताया कि तलाक को लेकर मतभेद था। गुल्लू शादी खत्म करना चाहते थे जबकि उनकी फैमिली इसके खिलाफ थी। उन्होंने कहा, "एक लड़ाई हुई थी जिसमें मैं तलाक चाहता था और मेरी फैमिली इसके खिलाफ थी। उस समय मेरी फैमिली ने मुझसे पूरी तरह से रिश्ता तोड़ लिया था। इन सब मामलों को सुलझाने में एक साल लग गया। इस सबका मुझ पर बहुत असर पड़ा लेकिन अब मैं आखिरकार इन सब चीजों से बाहर आ गया हूं।"

बाद में काजी ने गुल्लू के लिए एक गाना बनाकर माहौल को हल्का कर दिया और कहा कि इसके बोल उनकी पर्सनैलिटी पर सूट करते हैं। दोनों ने अपनी बातचीत को हल्के-फुल्के अंदाज में खत्म किया। इस बीच, इस खुलासे के बाद गुल्लू की शादी की तस्वीरों से जुड़ा एक पुराना विवाद भी फिर से सामने आ गया।

बता दें कि जब बहुत पहले उनकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई थीं, तो उन्होंने कथित तौर पर उन्हें फर्जी बताया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it