Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट रद्द होने पर कुनिका सदानंद

मुंबई, अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द होने पर अपनी बात रखी।

दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट रद्द होने पर कुनिका सदानंद
X

मुंबई, अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द होने पर अपनी बात रखी। उनका कहना है कि सरकार को किसी तरह की सूचना मिली होगी तभी गायक का कॉन्सर्ट रद्द किया गया है।

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कलाकारों की सिक्योरिटी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, "हमारे देश में, खासकर कलाकारों को सिक्योरिटी की जरूरत तो है ही, क्योंकि आप देख रहे हैं कि आए दिन किसी न किसी सेलेब्रिटी के साथ घटनाएं हो रही हैं। अगर सिक्योरिटी की वजह से दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट रद्द किया गया है, तो प्रशासन को जरूर कुछ जानकारी मिली होगी।"

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्हें कॉन्सर्ट रद्द होने के पीछे की वजह नहीं पता है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता है कि इस कॉन्सर्ट को किसने रद्द किया है। सरकार की तरफ से किया गया है या फिर दिलजीत दोसांझ की तरफ से किया गया है। अगर सरकार ने किया है, तो उनके पास कोई न कोई सूचना तो होगी, जिस वजह से उन्होंने सेफ्टी की वजह से ऐसा किया है।"

बता दें कि गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर 2026 को होने वाला 'ऑरा इंडिया टूर' कॉन्सर्ट दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और अनुमति नहीं मिलने के कारण रद्द कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) के कार्यालय ने टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म 'बुक माय शो' को पत्र भेजकर इस कार्यक्रम को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

दरअसल, पुलिस ने कॉन्सर्ट रद्द करने के पीछे की वजह सुरक्षा खतरों से जुड़े इनपुट, त्योहारों के सीजन की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का हवाला दिया है।

इससे पहले यह शो 1 नवंबर को होने वाला था, लेकिन 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सांसद विक्रमजीत साहनी की अपील पर इसे बदलकर 30 अक्टूबर किया गया था, जिसे अब पुलिस की अनुमति नहीं मिलने से रद्द करना पड़ा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it