Top
Begin typing your search above and press return to search.

'वाइब' के बाद कुणाल खेमू का इमोशनल पोस्ट

मुंबई, अभिनेता कुणाल खेमू की कॉमेडी, एक्शन और जासूसी थ्रिलर फिल्म 'वाइब' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता ने एक्टिंग, राइटिंग, डायरेक्टिंग और प्रोड्यूसिंग में हाथ आजमाया है। अभिनेता का मानना है कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने अलग दिशा में सभी को एंटरटेन करने की कोशिश की है।

वाइब के बाद कुणाल खेमू का इमोशनल पोस्ट
X

मुंबई, अभिनेता कुणाल खेमू की कॉमेडी, एक्शन और जासूसी थ्रिलर फिल्म 'वाइब' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता ने एक्टिंग, राइटिंग, डायरेक्टिंग और प्रोड्यूसिंग में हाथ आजमाया है। अभिनेता का मानना है कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने अलग दिशा में सभी को एंटरटेन करने की कोशिश की है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सीन्स को शेयर किया है, जिसमें फिल्म का गाना वाइब ऐड किया है। कुणाल खेमू ने वीडियो शेयर कर लिखा, "हार्दिक (कुणाम खेमू किरदार का नाम) की शुभकामनाएं। अपनी पूरी टीम के साथ आने और माहौल बनाने के लिए दिल से शुक्रिया। अगर अभी तक किसी ने फिल्म नहीं देखी है, तो अपने प्लान में इसे जरूर शामिल करें और "साथ मिलकर हम करेंगे और कर सकते हैं" (थोड़ा मेटा है, समझने वाले समझ जाएंगे)।"

अभिनेता ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए कुछ अलग करने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा, "कुछ अलग और नया करने की ये एक जर्नी रही है। एक्टिंग, राइटिंग, डायरेक्टिंग, प्रोड्यूसिंग। यकीन मानिए, मुझे आगे बढ़ाने वाली सिर्फ एक चीज है- फिल्मों के लिए मेरा कभी न खत्म होने वाला प्यार और आप सभी का शानदार प्यार और सपोर्ट जो आप हमेशा दिखाते आए हैं। मैं बस आपको एंटरटेन करना चाहता हूं और आपको गर्व महसूस कराना चाहता हूं, तो ये जान लीजिए, मैं आपका सारा प्यार देखता हूं और आपके सारे फीडबैक सुनता हूं।"

कॉमेडी, एक्शन और जासूसी थ्रिलर फिल्म 'वाइब' में कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रीति जिंटा, यशपाल शर्मा, और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। 'मडगांव एक्सप्रेस' के बाद निर्देशन के क्षेत्र में कुणाल खेमू की यह दूसरी फिल्म है। कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की जोड़ी और उनकी कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में प्रीति जिंटा के नए और अलग अंदाज वाले एक्शन-कॉमेडी अवतार को भी पसंद किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it