Top
Begin typing your search above and press return to search.

ससुर पंकज धीर को पहली पुण्यतिथि पर कृतिका सेंगर ने किया याद

मुंबई, अभिनेत्री कृतिका सेंगर धीर ने गुरुवार को अपने ससुर और दिवंगत अभिनेता पंकज धीर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।

ससुर पंकज धीर को पहली पुण्यतिथि पर कृतिका सेंगर ने किया याद
X

मुंबई, अभिनेत्री कृतिका सेंगर धीर ने गुरुवार को अपने ससुर और दिवंगत अभिनेता पंकज धीर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। अभिनेत्री का कहना है कि पंकज धीर उनकी यादों में हमेशा रहेंगे।

कृतिका सेंगर धीर ने इंस्टाग्राम पर पंकज धीर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस पुरानी तस्वीर में दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "आज, कल और हमेशा। आपको हम बहुत प्यार करते हैं, पापा।"

टेलीविजन के महाकाव्य 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका के लिए मशहूर पंकज धीर का निधन कैंसर की वजह से हुआ था। अभिनेता ने इससे पहले एक बार कैंसर को हराकर जीवन जीना शुरू किया था, लेकिन दूसरी बार बीमारी ने उन्हें उबरने का मौका नहीं दिया। वे काफी समय से कैंसर की वजह से ही अस्पताल में भर्ती थे और 15 अक्टूबर, 2025 को उन्होंने आखिरी सांस ली।

अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'सूखा' से की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान बी.आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' (1988) में कर्ण की भूमिका से मिली थी। महाभारत' के अलावा उन्होंने चंद्रकांता (शिव दत्त की भूमिका), द ग्रेट मराठा, युग (अली खान की भूमिका), कानून (वकील की भूमिका), दस्तक, और बढ़ो बहू जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया था।

बता दें कि कृतिका की शादी पंकज के बेटे, अभिनेता निकितिन धीर से हुई है, जो शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में विलेन थंगाबली के रोल के लिए मशहूर हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस जोड़ी को मिलाने में पंकज धीर ने ही अहम भूमिका निभाई थी।

साल 2014 में जब कृतिका एक फिल्म के ऑडिशन के लिए गई थीं, जिस पर पंकज काम कर रहे थे, तो दिग्गज अभिनेता उनसे काफी प्रभावित हुए और उन्हें लगा कि वह उनके बेटे के लिए एक अच्छी जीवनसाथी बन सकती हैं। बताया जाता है कि उन्होंने कृतिका को फिल्म में एक रोल ऑफर किया था और साथ ही अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वह उनकी बहू बनें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it