Top
Begin typing your search above and press return to search.

खिलाड़ी कुमार इन हिट फिल्मों से हुए थे रिप्लेस

मुंबई, अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने लंबे करियर में एक्शन, कॉमेडी और इमोशनल हर किरदार में उन्होंने खुद को साबित किया है।

खिलाड़ी कुमार इन हिट फिल्मों से हुए थे रिप्लेस
X

मुंबई, अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने लंबे करियर में एक्शन, कॉमेडी और इमोशनल हर किरदार में उन्होंने खुद को साबित किया है, लेकिन उनके साथ कई बार ऐसा भी हुआ है जब उन्हें बड़ी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। कल्ट-क्लासिक और बॉक्स ऑफिस में शानदार प्रदर्शन देने के बाद भी उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।

हम आपको उनकी कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो फ्रेंचाइजी बनीं, लेकिन खिलाड़ी कुमार को उनमें नहीं लिया गया।

हनीमून (1991) : शुरुआती दौर में जनवरी 1991 में अक्षय कुमार ने फिल्म 'हनीमून' साइन की थी, लेकिन बाद में उन्हें हटाकर उनकी जगह ऋषि कपूर को ले लिया गया था। यह फिल्म निर्देशक पार्थो घोष द्वारा बनाई गई फिल्म में ऋषि कपूर ने 'सूरज वर्मा' नाम के एक मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी, जो बॉक्स ऑफिस में भी सफल रही थी।

बरसात (2005): को-स्टार प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी अफवाहों के बीच पर्सनल और फैमिली नतीजों को लेकर फिल्ममेकर की चिंताओं के कारण बॉबी देओल ने अक्षय कुमार की जगह ले ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स और निर्देशक के खुलासे के मुताबिक, अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को यह पसंद नहीं था कि अक्षय प्रियंका के साथ किसी भी प्रोजेक्ट में साथ काम करें। अपने परिवार और शादी को बचाने के लिए अक्षय ने इस फिल्म से पीछे हटने का कठिन फैसला किया।

वेलकम बैक (2015): जॉन अब्राहम ने इस फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस किया था। निर्देशक अनीस बज्मी के अनुसार, पहली फिल्म 'वेलकम' की कहानी वहीं समाप्त हो गई थी और सीक्वल की स्क्रिप्ट के मुताबिक उनका किरदार उस कहानी में फिट नहीं बैठता था।

'नाम शबाना' (2017): यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'बेबी' का स्पिन-ऑफ/सीक्वल है, जिसमें अभिनेता को किसी ने रिप्लेस नहीं किया था बल्कि, वह फिल्म में विशेष और प्रभावी उपस्थिति (कैमियो) में नजर आए थे। फिल्म में वे एक वरिष्ठ और अनुभवी सीक्रेट एजेंट (रॉ एजेंट) के रूप में दिखाई देते हैं, जो मुख्य किरदार शबाना खान (तापसी पन्नू) को एक कठिन मिशन के दौरान बचाते और उसका मार्गदर्शन करते हैं।

हालांकि फिल्म पूरी तरह से तापसी पन्नू के जासूस बनने के सफर पर केंद्रित है, लेकिन क्लाइमेक्स और एक्शन दृश्यों में अक्षय कुमार की एंट्री कहानी को एक नया मोड़ और मजबूती देती है।

भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया 3: साल 2007 की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका के तौर पर नजर आए थे, लेकिन इसके सीक्वल में अभिनेता को न लेकर कार्तिक आर्यन को लिया गया था। प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया' में अभिनेता द्वारा निभाए गए डॉ. आदित्य श्रीवास्तव के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और आज भी सोशल मीडिया पर इसके मीम्स बनते रहते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it