Top
Begin typing your search above and press return to search.

कपिल शर्मा शो : फैमिली संग पहुंचे शाहिद कपूर

मुंबई, कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के विशेष एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर और पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आएंगे। शो के दौरान अभिनेता ने भाई ईशान को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

कपिल शर्मा शो : फैमिली संग पहुंचे शाहिद कपूर
X

मुंबई, कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के विशेष एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर और पत्नी मीरा राजपूत के साथ नजर आएंगे। शो के दौरान अभिनेता ने भाई ईशान को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रोमो शेयर किया, जिसकी शुरुआत में शाहिद, उनकी पत्नी मीरा राजपूत और ईशान शो में एंट्री करते दिखते हैं। इसके बाद दोनों भाई 'जिंगाट' गाने पर डांस भी करते हैं।

शाहिद ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ 2016 की फिल्म 'उड़ता पंजाब' का किस्सा शेयर किया। शाहिद ने कहा, "जब उड़ता पंजाब की शूटिंग पूरी हो गई थी, तो एडिटिंग रूम में बुलाकर फिल्म दिखाई गई थी। फिल्म की शुरुआत में तो मीरा मेरे बगल में बैठी थी, लेकिन जब फिल्म खत्म हुई, तो वो सोफे के दूसरी तरफ बैठी थी।"

इस पर शो के होस्ट कपिल शर्मा ने मजाक में कहा, "शुक्र है, कबीर सिंह देखने नहीं गईं, अगर वो देखकर शादी की होती तो वो भाग जातीं।"

शाहिद ने ईशान के बचपन का किस्सा याद करते हुए कहा, "जब ईशान छोटा था, तो मैं इसके डायपर बदलता था और अब बुढ़ापे में ईशान कह रहा है कि वो मेरे बदलेगा।"

अर्चना पूरन सिंह ने शाहिद से पूछा, "क्या आप बच्चों को बहुत ज्यादा छूट देने वाले पिता हैं?" इस पर उनकी पत्नी मीरा ने कहा, "वो बहुत लाड-प्यार करते हैं, लेकिन गलत तरीके से नहीं।"

शाहिद ने फिर कहा, "वो बाइक तेज चलाता है, लेकिन बहुत सेफ तरीके से चलाता है। वो बच्चों को बिगाड़ता है, लेकिन बुरे तरीके से नहीं।"

कॉमेडी और वैरायटी टॉक शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' कपिल शर्मा के पुराने टीवी शो ('द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल') की तर्ज पर ही एक हंसी-मजाक से भरपूर टॉक शो है। इसमें फिल्म जगत, खेल और अन्य क्षेत्रों के जाने-माने सेलिब्रिटी मेहमानों के रूप में शामिल होते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it