Top
Begin typing your search above and press return to search.

माही विज की अनुपस्थिति में तारा की देखभाल कर रहे जय भानुशाली

मुंबई, अभिनेत्री माही विज इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। उनके घर पर न होने के दौरान बच्चों की देखभाल उनके पूर्व पति जय भानुशाली कर रहे हैं।

माही विज की अनुपस्थिति में तारा की देखभाल कर रहे जय भानुशाली
X

मुंबई, अभिनेत्री माही विज इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। उनके घर पर न होने के दौरान बच्चों की देखभाल उनके पूर्व पति जय भानुशाली कर रहे हैं। हाल ही में जय भानुशाली ने एक सोशल मीडिया सेशन में माही की अनुपस्थिति में बच्चों की देखभाल को लेकर बात की।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान, जय ने एक फैन के सवाल का जवाब दिया, जिसमें पूछा गया था कि माही की अनुपस्थिति में वह तारा को कैसे संभाल रहे हैं?

जय ने इस सवाल का जवाब काफी शालीनता से दिया। उन्होंने कहा कि वह सच में इस समय तारा के साथ मजेदार पल बिता रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि माही के रियलिटी शो में जाने के बाद से उनके पिता-बेटी के रिश्ते और भी मजबूत हो गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं संभाल नहीं रहा हूं, बल्कि इस समय का आनंद ले रहा हूं। मुझे लगता है कि तारा और मेरा रिश्ता अब ज्यादा मजबूत हो गया है। मुझे अपनी बेटी के साथ ज्यादा समय मिल रहा है।"

अभिनेता ने आगे बताया कि उनके दोनों बच्चे खुशी और राजवीर भी रोजाना शाम को 'बिग बॉस-20' देखते हैं। उन्होंने कहा, "राजवीर और खुशी दोनों ही शाम को 'बिग बॉस-20' हैं। हालांकि, तारा नहीं देख पाती है, क्योंकि वह जल्दी सो जाती है, लेकिन हम उसे शो के बारे में अपडेट दे देते हैं।"

इसी के साथ ही, उन्होंने माही के शो के अंदर रहने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "माही अच्छा खेल रही है और मैं चाहता हूं कि वह आगे भी ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करे। मैं दिल से चाहता हूं कि वह घर में शो की ट्रॉफी लेकर आए।"

बता दें कि जय और माही की शादी 2011 में हुई थी और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम तारा है। पिछले कुछ सालों में, इस जोड़े ने अपने रिश्ते, पारिवारिक जीवन और पालन-पोषण के बारे में कई बार खुलकर बात की। उनके विवाह में परेशानियों को लेकर भी कई अटकलें लगीं और कुछ महीने पहले दोनों ने अलग होने की भी घोषणा की थी। हालांकि, दोनों ने अब भी एक अच्छा रिश्ता बनाए रखा है और अपनी बेटी की देखभाल मिलकर कर रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it