Top
Begin typing your search above and press return to search.

दीपशिखा देशमुख को जैकी भगनानी ने दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने अपनी बहन और प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

दीपशिखा देशमुख को जैकी भगनानी ने दी जन्मदिन की बधाई
X

मुंबई, एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने अपनी बहन और प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभिनेता ने अपनी पोस्ट के जरिए बहन के प्रति प्यार और सम्मान जताया।

जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर बहन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों के साथ बचपन से लेकर अभी तक के पल शामिल हैं।

जैकी ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीपशिखा देशमुख। आप मेरी ताकत, सबसे करीबी दोस्त और प्रेरणा हैं। साथ ही, आप मेरे जीवन में बहुत मायने रखती हैं, जिसें शब्दों में बयां करना मेरे थोड़ा सा मुश्किल है। हमेशा याद रखना कि मैं आज और हमेशा तुम्हारे साथ हूं। फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है, सारी उमर हमें संग रहना है।"

वहीं, जैकी भगनानी की पत्नी-अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने भी दीपशिखा देशमुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर दीपशिखा देशमुख के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ""हैप्पी हैप्पी बड्डे दीपशिखा देशमुख हनी दी। यह साल आपके लिए सबसे खुशियों भरा, सबसे रोशन हो, अच्छी सेहत, काम, घूमने-फिरने, खुशियों और आपकी हर चाहत से भरा हो। लव यू सो मच, अपने अंदर के बच्चे को हमेशा जिंदा रखना। हमेशा बड़ा सा हग।आपका दिन सबसे अच्छा हो।"

दीपशिखा एक सफल प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने 'पूजा एंटरटेनमेंट' के बैनर तले कई बेहतरीन और कंटेंट-आधारित फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने निर्माता के रूप में अपने करियर की शुरुआत 2016 की समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म 'सरबजीत' से की थी, जिसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था। उनके द्वारा निर्मित अन्य मुख्य फिल्मों में मदारी (2016), जवानी जानेमन (2020), कुली नंबर 1 (2020 रीमेक), बेल बॉटम (2021), कठपुतली (2022), मिशन रानीगंज (2023) और बड़े मियां छोटे मियां (2024) शामिल हैं।

मनोरंजन जगत में प्रोड्यूसर के तौर पर योगदान देने के साथ-साथ वह पर्यावरण संरक्षण कार्यों में सक्रिय रहती हैं। दीपशिखा की शादी धीरज विलासराव देशमुख से हुई है, जो कांग्रेस नेता और लातूर से विधायक हैं। वहीं, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा रिश्ते में उनके देवर-देवरानी लगते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it