Top
Begin typing your search above and press return to search.

33 साल बाद भी यादगार है जैकी श्रॉफ की फिल्म 'गर्दिश'

मुंबई, साल 1993 की रियलिस्टिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'गर्दिश' ने रिलीज के 33 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया।

33 साल बाद भी यादगार है जैकी श्रॉफ की फिल्म गर्दिश
X

मुंबई, साल 1993 की रियलिस्टिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'गर्दिश' ने रिलीज के 33 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया।

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के क्लिप्स का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "फिल्म गर्दिश ने अपनी रिलीज के 33 साल पूरे कर लिए हैं।" अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट में फिल्म से जुड़े कलाकारों को टैग भी किया।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म मलयालम सुपरहिट फिल्म 'किरीडम' (1989) का रीमेक थी। इसमें जैकी श्रॉफ (शिव साठे), अमरीश पुरी (हवलदार पुरुषोत्तम साठे - शिव के पिता), डिंपल कपाड़िया (शांति), ऐश्वर्या (विद्या - मुख्य अभिनेत्री, जिनका यह बॉलीवुड डेब्यू था) और शम्मी कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं थी। इसमें अभिनेता मुकेश ऋषि ने खलनायक के रूप में अपनी शुरुआत की थी।

यह फिल्म अपनी यथार्थवादी कहानी और मजबूत अभिनय के लिए जानी जाती है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन (साबु सिरिल) और सर्वश्रेष्ठ एक्शन (त्यागराजन) के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे।

फिल्म की कहानी शिव साठे (जैकी श्रॉफ) और उनके पिता पुरुषोत्तम साठे (अमरीश पुरी) के इर्द-गिर्द घूमती है। पुरुषोत्तम एक ईमानदार पुलिस कांस्टेबल हैं और चाहते हैं कि उनका बेटा पुलिस ऑफिसर बनकर समाज की सेवा करे लेकिन एक दिन अपने पिता को बचाने के लिए शिव को एक स्थानीय गुंडे से भिड़ना पड़ता है, जिसके बाद उसका पूरा जीवन बदल जाता है। हालात उसे अनचाहे में ही अपराध की दुनिया में धकेल देते हैं।

फिल्म का संगीत दिग्गज संगीतकार आर.डी. बर्मन (राहुल देव बर्मन) ने दिया था और गीत जावेद अख्तर ने लिखे थे। इसके गाने काफी लोकप्रिय हुए थे। बताया जाता है कि यह फिल्म साल 1993 की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी और जैकी श्रॉफ की एक बड़ी सोलो हिट फिल्मों में गिनी जाती है।

फिल्म में जैकी श्रॉफ और अमरीश पुरी के अभिनय की बहुत तारीफ हुई थी। इसके गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it