Top
Begin typing your search above and press return to search.

"अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा": अर्जुन बिजलानी

मुंबई, अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' में नजर आ रहे हैं।

अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा: अर्जुन बिजलानी
X

मुंबई, अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। अभिनेता की पत्नी हाल ही में पूजा बनर्जी के पॉडकास्ट में गई थीं, जहां उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया।

नेहा स्वामी ने बताया कि उनकी अर्जुन से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वह छुट्टियां मनाने अपनी मौसी के घर मुंबई में गई थीं। वीजा के लिए जाने से एक-दो घंटे पहले वह अर्जुन से मिली थीं। उस वक्त अर्जुन ने एक्टिंग करियर शुरू भी नहीं किया था। दूसरी बार मिलने पर अर्जुन ने उनसे पूछा कि वह कहां से हैं और क्या करती हैं। नेहा ने बताया कि वह अपनी मौसी से मिलने आई हैं और फिलहाल कुछ नहीं कर रही हैं।

नेहा ने बताया, "अर्जुन को मेरा नंबर एक दोस्त के जरिए मिला था। उसने मुझे कॉल किया और सीधे कह दिया कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं, तुम्हारा बॉयफ्रेंड बनना चाहता हूं और तुम्हें अभी हां कहना होगा।"

नेहा अर्जुन की इस जिद को देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने अर्जुन से पूछा कि वह क्या करते हैं। इस पर अर्जुन ने कहा, "अभी तो कुछ नहीं करता लेकिन अगर तुम हां कहोगी तो तुम्हारे लिए काम करूंगा। तुम्हारे लिए सब कुछ करूंगा।"

नेहा ने बताया कि अर्जुन की यही बात उनके दिल को छू गई और उन्होंने हां कह दिया। लेकिन अर्जुन तुरंत रिश्ते को ऑफिशियल करने पर अड़ गए। जब नेहा ने सोचने के लिए वक्त मांगा तो अर्जुन बोले कि जवाब अभी देना होगा। जैसे ही नेहा मानीं, अर्जुन ने ऐलान कर दिया कि अब वे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं और कहा, "अब से तुम मुझे बेबी कहकर बुलाओगी।"

अभिनेता अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया और 20 मई 2013 में शादी की थी। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम अयान बिजलानी है। हालांकि, बीच में दोनों के तलाक की खबरें उड़ी थीं लेकिन अभिनेता अर्जुन ने स्पष्ट कर सभी बताया कि उनकी शादी बहुत अच्छी चल रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it