Top
Begin typing your search above and press return to search.

हर प्रोजेक्ट में बेस्ट देने की कोशिश करती हूं: अश्मेता बख्शी

मुंबई, अभिनेत्री अश्मेता बख्शी इन दिनों टेलीविजन सीरीज '108 बेस हॉस्पिटल- उरी' में नजर आ रही हैं।

हर प्रोजेक्ट में बेस्ट देने की कोशिश करती हूं: अश्मेता बख्शी
X

मुंबई, अभिनेत्री अश्मेता बख्शी इन दिनों टेलीविजन सीरीज '108 बेस हॉस्पिटल- उरी' में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी अभिनय की दुनिया में उनका सफर रोलर-कोस्टर राइड की तरह रहा है।

अभिनेत्री का मानना है कि जब आप किसी भी फील्ड में काम करते हैं, तो उतार-चढ़ाव होना आम बात है। उन्होंने बताया, "मैंने बहुत सारे रोल किए हैं और एक एक्टर के तौर पर, मैं इतने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर खुद को खुशकिस्मत महसूस करती हूं। यह एक खूबसूरत सफर रहा है।"

अभिनेत्री से आईएएनएस ने सवाल किया, "आपने फिल्म, वेब सीरीज और टेलीविजन में काम किया है, तो आपको इन मीडिया में क्या फर्क लगता है और आपको कौन सा माध्यम ज्यादा सही लगता है?"

अभिनेत्री ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मीडिया कोई भी हो करनी तो आपको एक्टिंग ही है, हमें जो लिखा मिलता है बस उसी में बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। ऐसा कभी नहीं होता कि अगर आप कोई फिल्म कर रहे हैं, तो आप ज्यादा मेहनत करेंगे और अगर आप कोई सीरियल कर रहे हैं, तो आप कम मेहनत करेंगे।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, " मुझे लगता है कि मेकर्स को फर्क पता होता है। यह मेकिंग से आता है, चाहे वह डायलॉग्स में हो, किसी चीज को लिखने के तरीके में या खुद मीडियम में, लेकिन एक आर्टिस्ट के लिए, यह बस वह काम है जो वे कर रहे हैं।"

अभिनेत्री का कहना है कि वह अभिनेत्री होने के नाते किसी भी प्रोजेक्ट में अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हैं। फिर, चाहे वह फिल्म, सीरियल हो या वेब सीरीज।

अभिनेत्री अश्मिता बख्शी टेलीविजन सीरीज '108 बेस हॉस्पिटल - उरी' में आर्मी मेजर/नर्स अनीता सोलंकी के किरदार में नजर आ रही हैं, जो युद्ध या संघर्ष वाले क्षेत्र में तैनात सैन्य डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का हिस्सा हैं। उनके साथ स्मिता बंसल भी शो में नर्स की भूमिका निभा रही हैं।

इस प्रोजेक्ट में उनके साथ एरिका फर्नांडिस और शहीर शेख जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह शो कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it