Top
Begin typing your search above and press return to search.

कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले: बिग बॉस -20

मुंबई, लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस -20' के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा।

कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले: बिग बॉस -20
X

मुंबई, लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस -20' के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा। वहीं, शो में इस हफ्ते एविक्शन के लिए पहले नॉमिनेशन भी हुए, जिसमें कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और अरिश्फा खान का नाम शामिल है।

कैप्टेंसी की इस रेस में कुशाल तंवर गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए। इन तीनों को खिताब के लिए मुकाबला करने से पहले एक खास 'वरदान' दिया गया। तीनों को 2एक्स रूम में ले जाया गया।

2 वाले दरवाजे का मतलब एक्स्ट्रा लाइफलाइन मिलना जबकि एक्स वाले दरवाजे का मतलव था किसी कंटेस्टेंट की एक लाइफलाइन छीन लेना। चूंकि हर घरवाले के पास दो लाइफलाइन हैं, इसलिए आखिर में कंटेस्टेंट्स को एक्स वाला ऑप्शन ही चुनना पड़ा। हालांकि, आसिफ ने अरिश्फा की लाइफलाइन लेने का फैसला किया, गुल्लू ने उदिति की लाइफलाइन ली जबकि यंग ने कनिका की।

2एक्स रूम के इस ट्विस्ट के ठीक बाद नॉमिनेशन हुए, जिसमें घरवालों ने लव प्रीत गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिति सिंह को एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया।

एपिसोड में अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जोरदार लड़ाई भी देखने को मिली। अरिश्फा खान को 'बच्ची' कहे जाने पर गुस्सा आ गया, जिसका पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चे जैसा ट्रीट नहीं किया जाना चाहिए, वह भी एक एडल्ट हैं।

आम्रपाली के पीछे न हटने पर लड़ाई और तेज हो गई। माही विज भी इस लड़ाई में कूद पड़ीं और उन्होंने अरिश्फा खान से घरवालों को दोगला कहने पर सवाल किया। हालांकि, बाद में अरिश्फा खान को आम्रपाली से माफी मांगते हुए देखा गया था।

बिग बॉस भारत में बिग बॉस फ्रेंचाइजी का एक भारतीय हिंदी भाषा का रियलिटी टेलीविजन शो है, जो कलर्स टीवी पर आता है। इस बार शो की थीम 'तथास्तु' रखी गई है, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को गेम में आगे टिके रहने के लिए दो लाइफलाइन (मौके) मिलेंगी।

इस सीजन के घर को वर्षा जैन ने डिजाइन किया है जिसकी थीम 'सिविलाइजेशन' और फैंटेसी वर्ल्ड जैसी है। इस सीजन में लगभग 16 से 17 जाने-माने चेहरे और हस्तियां घर के अंदर गए हैं, जिनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, मैरी कॉम, कनिका मान, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू) और काजी तौकीर जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it