Top
Begin typing your search above and press return to search.

हेतल यादव : तनुश्री दत्ता के साथ काम करने का अनुभव अच्छा नहीं था

मुंबई, अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री हेतल ने उनके साथ काम करने के अपने अनुभव शेयर किया। हेतल ने बताया कि उन्होंने तनुश्री और उनकी छोटी बहन इशिता दत्ता, दोनों के साथ काम किया है लेकिन तनुश्री के मुकाबले इशिता के साथ काम करना ज्यादा आसान रहा है।

हेतल यादव : तनुश्री दत्ता के साथ काम करने का अनुभव अच्छा नहीं था
X

मुंबई, अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री हेतल ने उनके साथ काम करने के अपने अनुभव शेयर किया। हेतल ने बताया कि उन्होंने तनुश्री और उनकी छोटी बहन इशिता दत्ता, दोनों के साथ काम किया है लेकिन तनुश्री के मुकाबले इशिता के साथ काम करना ज्यादा आसान रहा है।

अभिनेत्री हेतल ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, " तनुश्री के साथ मेरा काम करने का अनुभव अच्छा नहीं था। इसलिए अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें तो मुझे उनका बर्ताव गैर-पेशेवर लगा था। जब हम सेट पर कुछ बता रहे होते थे, तो वे ध्यान नहीं देती थीं और जब आप उन्हें किसी खास तरीके से करना है, तो वे खो जातीं और गुस्सा हो जाती थीं। जब हम एक रोमांटिक गाना कर रहे थे, तो उन्हें उसमें भी दिक्कत थी। वे कहती थीं, "यहां टच मत करो, इसे टच मत करो" उस फिल्म में तीन गाने थे। मैंने उसमें एक्टिंग भी की थी और एक रोल निभाया था।तो कुल मिलाकर मेरा यही अनुभव रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने तनुश्री के साथ फिल्म 'अपार्टमेंट' में काम किया था और उस फिल्म के मैंने तीन गानों किए थे। किसी भी आर्टिस्ट को जानने के लिए तीन गाने बहुत होते हैं। क्योंकि हम टेक्नीशियन हैं, हम जो भी चाहते हैं, हम आपको दिखाएंगे और आपको उसे करना होता है। अगर उसमें कोई दिक्कत आती है, तो हमारे लिए वह व्यक्ति गैर-पेशेवर बन जाता है। उस समय प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स भी परेशान थे, क्योंकि पूरे समय दिक्कतें आ रही थीं।"

अभिनेत्री ने गोविंदा का उदाहरण देते हुए समझाया कि वे एक्टर कमाल के हैं और इंडस्ट्री में हर कोई उनका फैन है, मैं खुद हूं। उन्होंने कहा, "गोविंदा की लगातार आदतों की वजह से उनकी लाइफ में कुछ चीजें नेगेटिव हुई हैं और कुछ चीजें पॉजिटिव हुई हैं। तो अगर कोई व्यक्ति देखता है कि मेरी तरफ से लगातार कुछ हो रहा है, तो मुझे नहीं लगता कि काम आपके हाथ से जाएगा। मेरा पक्का मानना है कि कोई आपका करियर आपसे नहीं छीन सकता, क्योंकि मैंने भी बहुत सारी दिक्कतों का सामना किया है।"

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बीच में फिल्म इंडस्ट्री पर आरोप लगाया था कि उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया और उनके साथ काम करने वाले निर्माताओं को डरा-धमकाकर पीछे हटा दिया जाता है। अभिनेत्री के इस तरह के बयानों पर टिप्पणी करते हुए हेतल यादव ने कहा कि अगर वे अपने काम को लेकर बहुत ईमानदार होतीं, तो मुझे नहीं लगता कि वे इंडस्ट्री से गायब होतीं।

उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से वे अपने काम को लेकर ईमानदार नहीं थीं। मैंने एक इंटरव्यू में उनका एक बयान सुना था, जहां उन्होंने कहा था कि उनका काम उनसे छीन लिया गया था और उनका करियर बर्बाद कर दिया गया था। देखिए, मेरी सोच ऐसी है कि कोई आपका करियर नहीं छीन सकता। कोई आपसे कुछ प्रोजेक्ट्स छीन सकता है, लेकिन कोई आपका पूरा करियर नहीं छीन सकता और अगर आपको कुछ दिक्कतें रही हैं, तो शायद प्रोड्यूसर्स ने आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच नहीं किया होगा।"

जब आईएएनएस ने अभिनेत्री से नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता वाले विवाद पर पूछा, तो हेतल ने कहा, "मैं उस फिल्म का हिस्सा नहीं थी, लेकिन मैंने तनुश्री दत्ता के साथ एक फिल्म की थी जिसमें मैं एसोसिएट कोरियोग्राफर थी और एक रोल भी किया था।मुझे नहीं पता कि वह घटना क्या थी, क्या हुआ या क्या नहीं हुआ। जब मैंने देखा ही नहीं, तो मुझे उसके बारे में पता नहीं है। इसलिए मैं उस पर कोई फैसला नहीं ले सकती।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it