Top
Begin typing your search above and press return to search.

गुरु रंधावा का नया गाना '2 आइज' रिलीज

मुंबई, गायक गुरु रंधावा ने निकिता दत्ता के साथ अपना नया रोमांटिक सॉन्ग '2 आइज' रिलीज कर दिया है।

गुरु रंधावा का नया गाना 2 आइज रिलीज
X

मुंबई, गायक गुरु रंधावा ने निकिता दत्ता के साथ अपना नया रोमांटिक सॉन्ग '2 आइज' रिलीज कर दिया है। अपने गाने को लेकर गायक का कहना है कि यह गाना बताता है कि कभी आंखें प्यार की पूरी गहराई या किसी इंसान की खूबसूरती को सही मायने में नहीं दिखा सकतीं।

यह एक पंजाबी सॉन्ग गुरु रंधावा के पहले के गानों जैसे 'बन जा रानी' और 'मून राइज' की तरह सोलफुल और कहानी कहने वाले अंदाज में एक सोची-समझी वापसी है।

'2 आइज' शुरुआती प्यार और हैरानी के एहसास के बीच संतुलन बनाता है और दिल तोड़ देने वाले ट्विस्ट के साथ शानदार गायकी पेश करता है। असल में यह गाना इसी सोच पर टिका है कि नजरें अपने पार्टनर की असली खूबसूरती को पूरी तरह से देख पाने में बहुत छोटी पड़ जाती हैं।

म्यूजिक वीडियो गुरु के क्रिकेट का कैजुअल गेम खेलने से शुरू होता है, जब एक भटका हुआ शॉट एक खूबसूरत राहगीर के साथ क्लासिक मीट-क्यूट की ओर ले जाता है, जिसे निकिता दत्ता ने आसानी से निभाया है।

वह एक परियों की कहानी जैसे सपनों में खो जाता है, खुद को उसका अल्टीमेट पार्टनर समझता है और उसका ड्रीम मैन बनने के लिए सब कुछ करता है। हालांकि यह रिलैक्स्ड फैंटेसी जल्द ही हकीकत में बदल जाती है जब उसे पता चलता है कि जिस औरत से वह प्यार कर रहा है, वह देख नहीं सकती।

गुरु रंधावा ने गाने को लेकर कहा, "यह गाना इस बारे में है कि हमारी आंखें प्यार या किसी की खूबसूरती की पूरी गहराई को कभी नहीं दिखा सकती। हालांकि हम देखने पर ज्यादा भरोसा करते हैं, लेकिन सच्चा प्यार तो आपके मन को महसूस होता है। शारीरिक तौर पर देखना सिर्फ एक कमी है, दो आंखें किसी के पूरे वजूद को समेटने के लिए काफी नहीं हैं। यह उस खूबसूरत बेचैनी को मानना है, जहां प्यार इतना गहरा है कि वह इस भौतिक दुनिया से भी परे है।"

निकिता दत्ता का कहना है कि जैसी उन्हें सॉन्ग '2 आइज' के बारे में पता चला कि यह एक खास प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा, "यह गाना एक सपने जैसे प्यार को एक बेहद भावुक कहानी से जोड़ता है। इसकी शूटिंग करना एक शानदार अनुभव था क्योंकि शुरुआत में हमने एक सहज और सुकून भरी केमिस्ट्री दिखाई, जो आखिर में इमोशनल सीन को और भी गहरा बना देती है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it