Top
Begin typing your search above and press return to search.

फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी

मुंबई, अभिनेता गुरमीत चौधरी आागामी फिल्म 'तुम मेरे हो' की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

फिल्म तुम मेरे हो से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी
X

मुंबई, अभिनेता गुरमीत चौधरी आागामी फिल्म 'तुम मेरे हो' की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। गुरुवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर भस्म आरती के अपने दिव्य अनुभव को शेयर किया और बताया कि यह उनके लिए शब्दों से परे एक आशीर्वाद जैसा था।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह मंदिर के बाहर पत्नी देबीना बनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का अनुभव शेयर करते हुए लिखा, "काफी लंबे समय से हम जिस चीज का अनुभव करना चाहते थे, आखिरकार वो सपना पूरा हुआ। उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दिव्य भस्म आरती देखना सच में कुछ अलग ही अनुभव था। बहुत शक्तिशाली, गहरा आध्यात्मिक। शब्दों से परे एक आशीर्वाद। हर हर महादेव।"

दरअसल, अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तुम मेरे हो' के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेत्री ईशा मालवीय और फिल्म की टीम के साथ मध्य प्रदेश गए थे। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी भी दी थी कि वे अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत इंदौर से कर रहे हैं। फिल्म 'तुम मेरे हो' में गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनके साथ 'बिग बॉस 17' फेम ईशा मालवीय इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू (पहला कदम) कर रही हैं। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, जिसमें प्यार के साथ-साथ जिंदगी के उतार-चढ़ाव, धोखे और एक्शन के कई रंग देखने को मिलेंगे।

फिल्म की कहानी को और प्रभावी बनाने के लिए इसके संगीत पर भी खास ध्यान दिया गया है। एल्बम में मिथुन, विशाल मिश्रा, संजू राठौड़, असीस कौर, मधुर शर्मा, रश्मि विराग मिश्रा, अजीम शिराजी, गीत सागर, मोहम्मद फैज, जावेद अली, अर्जुना हरजाई, विवेक वर्मा, कृष और उद्दीपन शर्मा समेत कई कलाकारों ने योगदान दिया है। आरती एस और देबीना बनर्जी निर्मित इस फिल्म के सह-निर्माता रोमांच मेहता और अमन रियास्ती हैं। आशीष पांडा के निर्देशन में बनी 'तुम मेरे हो' 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it