Top
Begin typing your search above and press return to search.

इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर

मुंबई, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे हाल ही में माधुरी दीक्षित के शो क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोडपती' के ग्रैंड प्रीमियर में गेस्ट के तौर पर गई थीं।

इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर
X

मुंबई, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे हाल ही में माधुरी दीक्षित के शो क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोडपती' के ग्रैंड प्रीमियर में गेस्ट के तौर पर गई थीं। इस एपिसोड में उन्होंने अपने डांस फियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

सोनाली ने बताया कि इतने साल इंडस्ट्री में रहने के बाद भी उन्हें आज भी डांस करने से डर लगता है। शो में बातचीत के दौरान माधुरी दीक्षित ने सोनाली बेंद्रे के सुपहिट गाने 'हम्मा हम्मा' में उनके डांस की तारीफ की। इस पर सोनाली हंसते हुए कहती हैं, "देखो कौन कह रहा है। मेरी 'कौन होणार करोडपती' की टीम से गुजारिश है कि कृपया वे मुझे ये क्लिप भेज दें, जिसमें माधुरी जी मेरे डांस की तारीफ कर रही हैं।"

माधुरी ने सोनाली से पूछा, "तुम्हें डांस से डर लगता था न? मैंने सुना है तुम्हें इसको लेकर बुरे सपने भी आते थे। तो तुमने इस डर को कैसे दूर किया?" इस पर सोनाली ने जवाब दिया, "मैं आज भी इस डर से बाहर नहीं निकल पाई हूं। मैंने डांस करना ही छोड़ दिया।" माधुरी ने सोनाली से कहा, "लेकिन तुमने तो 'हम्मा हम्मा' गाने में अच्छा डांस किया था" तो सोनाली कहती हैं, "पता नहीं मैंने वो कैसे कर लिया।" इस पर माधुरी ने कहा, "तुमने तो इस गाने पर कमाल का डांस किया था।"

सोनाली बेंद्रे का गाना 'हम्मा हम्मा' साल 1995 में आई सुपरहिट फिल्म 'बॉम्बे' में फिल्माया गया था। इस आइकॉनिक गाने को रेमो फर्नांडीस और स्वर्णलता ने गाया था जबकि ए.आर. रहमान ने कंपोज किया था। इस गाने में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने एक विशेष कैमियो किया था, जिसने उन्हें काफी पहचान दिलाई थी। उनके साथ गाने में नागेंद्र प्रसाद (प्रभु देवा के भाई) भी नजर आए थे।

सोनाली बेंद्रे ने ‘बॉम्बे’ के 'हम्मा हम्मा' में अपनी यादगार परफॉर्मेंस के अलावा, कई और पॉपुलर म्यूजिकल नंबर्स में भी काम किया है, जिसमें आइकॉनिक मराठी फिल्म 'आगा बाई अरेच्या' का 'चम चम करता' भी शामिल है। उनका डांस और गाना दो दशक बाद भी फैंस के बीच बहुत पॉपुलर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it