Top
Begin typing your search above and press return to search.

ईशा देओल ने दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई, अभिनेत्री ईशा देओल ने जया बच्चन, हेमा मालिनी समेत सभी दिग्गज कलाकारों के साथ सोशल मीडिया ट्रोलिंग और पैपराजी द्वारा किए जा रहे गलत व्यवहार को लेकर बात की।

ईशा देओल ने दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
X

मुंबई, अभिनेत्री ईशा देओल ने जया बच्चन, हेमा मालिनी समेत सभी दिग्गज कलाकारों के साथ सोशल मीडिया ट्रोलिंग और पैपराजी द्वारा किए जा रहे गलत व्यवहार को लेकर बात की। अभिनेत्री का कहना है कि व्यूज पाने के लिए पैपराजी दिग्गज कलाकारों के साथ इस तरह के व्यवहार करते हैं।

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अक्सर सीनियर एक्टर्स के साथ इस तरह के व्यवहार को बढ़ावा दिया जाता है। अभिनेत्री ईशा देओल कहती हैं, "जब एक बच्चा बड़ा होकर टीनेज बनता है और अपने बड़ों के साथ सही से बर्ताव नहीं करता है, तो आप किसे दोषी ठहराओगे। माता-पिता को क्योंकि उन्होंने बच्चे को सही परवरिश नहीं दी। उसी तरह, मुझे लगता है कि इस कल्चर में फोटोग्राफर्स को भी गाइड किया जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसमें उस इंसान की गलती है जो फोटो खींच रहा है। गलती उन लोगों की है जो पेज चला रहे हैं और ज्यादा लाइक्स और व्यूज पाने के लिए ऐसी चीजें अपने पेज पर डालना चाहते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इस समस्या की जड़ को ठीक करने की जरूरत है।"

ईशा ने आगे दिग्गज कलाकारों के साथ पैपराजी के बर्ताव पर बात करते हुए कहा, "हमने एक परिवार के तौर पर यह सब झेला है और मुझे नहीं लगता कि यह बिल्कुल भी सम्मानजनक है। अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें, तो इंडस्ट्री इन्हीं लोगों से बनी है। बिना नाम लिए कहूं तो, ये सभी हमारी इंडस्ट्री के स्तंभ हैं। आपको उनका सम्मान करना होगा और यही वे लोग हैं जिन्होंने आपको सिनेमा दिया है।"

ईशा ने आगे कहा कि फोटोग्राफर्स को यह समझना चाहिए कि कुछ सेलेब्स हैं जिन्हें उनके साथ हल्की-फुल्की मस्ती करना पसंद है और कुछ ऐसे भी हैं जो इस तरह की बातचीत से असहज महसूस करते हैं। ईशा ने कहा, "तो, आप सही तरीके से अपनी सीमा में रहिए। यहां पर बिल्कुल मत करो और जहां करना है वहां जो करना है करो। मुझे लगता है यह इतना ही आसान है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it