Top
Begin typing your search above and press return to search.

देव शर्मा ने सुनाया नैना देवी मंदिर का किस्सा

मुंबई, अभिनेता देव शर्मा फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं।

देव शर्मा ने सुनाया नैना देवी मंदिर का किस्सा
X

मुंबई, अभिनेता देव शर्मा फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता ने हिंदू- मुस्लिम भाईचारे पर बात करते हुए बताया कि नैना देवी मंदिर का एक जबरदस्त किस्सा सुनाया।

अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में आपसी भाईचारे पर अपने विचार रखते हुए कहा कि अलग-अलग समुदाय के लोगों ने इस उत्सव में हिस्सा लिया और दावा किया कि मुसलमानों ने भी श्रीराम के गानों पर डांस किया।

उन्होंने कहा, "साल 2024 में जब अयोध्या राम मंदिर का निर्माण हो रहा था और उसी समय नैनीताल में हमारी शूटिंग चल रही थी। वहां नैना देवी मंदिर है, जिसके आगे कोने पर एक मस्जिद है। उस समय हमें दंगों के बारे में सुनने को मिलता था और हमसे कहा भी जाता था कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, आप लोग शूटिंग के लिए आए हो, तो उस क्षेत्र में मत जाना।"

अभिनेता देव शर्मा ने हिंदू-मुस्लमान भाईचारे के बारे में बताते हुए कहा, "नैना देवी मंदिर से 'जय श्री राम' जयघोष से रामजी की यात्रा निकली और साइड में मस्जिद थी, जिसके अंदर काफी लोग थे। उन्होंने अपनी नमाज खत्म ही की थी। सभी को लग रहा था कि अब कुछ-न-कुछ तो बवाल होगा लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि एक-एक मुसलमान भगवान श्रीराम के गाने पर नाचा है, जिसे देखकर हम सभी स्तब्ध रह गए।"

उन्होंने कहा, "उन सभी को इतनी खुशी हो रही थी, तो मुझे लगता है कि देश में अब भी काफी भाईचारा है। आज जब भी मैं यह कहानी याद करता हूं और फिर बताता हूं, तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मैं हैरान हो जाता हूं कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई में बंटे इंसानों को भगवान ने बनाया है। भगवान तो एक ही हैं, तो जिस तरीके से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारा दिखाया, वो देखने योग्य था और मुग्ध कर देने वाला था।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it