Top
Begin typing your search above and press return to search.

'मिस प्रिटी इंडिया' रह चुकी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत

मुंबई, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर निधि तिवारी की घर में मौत हो गई। 30 साल की निधि का शव शनिवार को भूसा मोड़ स्थित उनके घर में मिला।

मिस प्रिटी इंडिया रह चुकी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत
X

मुंबई, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर निधि तिवारी की घर में मौत हो गई। 30 साल की निधि का शव शनिवार को भूसा मोड़ स्थित उनके घर में मिला। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनकी मौत से पहले की परिस्थितियों को समझने के लिए परिवार से मिली जानकारी और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

निधि की मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। परिवार की ओर से पुलिस को बताया गया है कि शनिवार शाम निधि फोन पर किसी से बातचीत कर रही थीं। परिवार का दावा है कि बातचीत के बाद उसने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया था।

पोस्ट में लिखा था, "इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया। इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं। खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को।"

बताया जा रहा है कि फेसबुक पोस्ट के बाद निधि अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब परिवार के लोग उनसे मिलने पहुंचे तो उन्होंने खाना खाने से भी इनकार कर दिया और खुद को अकेला छोड़ने के लिए कहा।

अगले दिन काफी देर तक जब निधि ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस फिलहाल परिवार की ओर से सामने रखी गई फोन बातचीत से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ निधि की मौत से पहले की घटनाओं और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, निधि एक्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थीं। इस सपने को पूरा करने के लिए वह मॉडलिंग करती थीं और लगातार डिजिटल कंटेंट भी बनाती थीं।

सोशल मीडिया के जरिए वह अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी थी।

निधि ने साल 2024 में 'मिस प्रिटी इंडिया' का खिताब भी जीता था। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर उनके करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स थे। दोनों प्लेटफॉर्म मिलाकर उनके करीब 16 लाख फॉलोअर्स थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it