Top
Begin typing your search above and press return to search.

'ओम' के ऑडियो लॉन्च में मची अफरा-तफरी

मुंबई, अभिनेता धनुष ने हाल ही में आगामी बहु-भाषीय भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म 'ओम: चैप्टर 1 - उधिराम : द ब्लड वुड' के ऑडियो लॉन्च/प्री-रिलीज इवेंट में हजारों पासधारक फैंस को वेन्यू में एंट्री न मिलने और अफरातफरी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

ओम के ऑडियो लॉन्च में मची अफरा-तफरी
X

मुंबई, अभिनेता धनुष ने हाल ही में आगामी बहु-भाषीय भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म 'ओम: चैप्टर 1 - उधिराम : द ब्लड वुड' के ऑडियो लॉन्च/प्री-रिलीज इवेंट में हजारों पासधारक फैंस को वेन्यू में एंट्री न मिलने और अफरातफरी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

दरअसल, शुक्रवार को फिल्म 'ओम' का ऑडियो लॉन्च इवेंट साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों फैंस के पास वैध पास और टिकट मौजूद थे। इसके बावजूद, इवेंट वेन्यू पर भारी भीड़ और अव्यवस्था के चलते सुरक्षा कारणों से हजारों फैंस को प्रवेश देने से मना कर दिया गया। इस वजह से कार्यक्रम स्थल के बाहर काफी हंगामा हुआ और निराश होकर फैंस को वापस लौटना पड़ा।

धनुष को जब इस स्थिति के बारे में पता चला, तो उन्होंने आयोजकों की तरफ से हुई इस चूक की जिम्मेदारी ली और जो हुआ उसके लिए खेद जताया। निराश होकर घर लौटे फैंस के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना खेद जताते हुए लिखा, "मुझे इस बात का बहुत दुख है कि हाथ में टिकट होने के बावजूद हजारों फैंस अंदर नहीं आ सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा। मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और खेद व्यक्त करता हूं। ये सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि ऐसा दोबारा न हो।"

फिल्म 'ओम: चैप्टर 1 - उधिराम : द ब्लड वुड' की बात करें, तो इसकी कहानी लाल चंदन की अवैध तस्करी, जंगलों में सत्ता के संघर्ष और व्यवस्थागत भ्रष्टाचार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह एक ऐसे व्यक्ति का अनुसरण करती है जो तिरुवन्नामलाई के जंगल में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिल लकड़हारों को बचाता है।

राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रांस मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसका निर्माण धनुष की 'वंडरबार फिल्म्स' और श्रद्धा अग्रवाल की 'आर टेक स्टूडियोज' के तहत किया गया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it